• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दलाल के जरिए 40,000 रुपए रिश्वत मांग रहा एसएचओ एसीबी के शिकंजे में

SHO seeking bribe of Rs 40,000 through broker in ACBs clutches - Sirsa News in Hindi

सिरसा। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने सिरसा के बड़ागुडा पुलिस स्टेशन में एसएचओ के पद पर तैनात इंस्पेक्टर के नाम पर 40,000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में एक दलाल को पकड़ा है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि बिचौलिए की भूमिका में दलाल की पहचान सुखराज उर्फ राजा के रूप में हुई है। जबकि एसएचओ की पहचान काशी राम के रूप में हुई है। सुखराज को जिला सिरसा निवासी राजकुमार की शिकायत पर गिरफ्तार किया है। उसने शिकायतकर्ता को किसी मामले में न फंसाने के एवज में रिश्वत की राशि ली। शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क कर आरोप लगाया कि बाड़ागुड़ा पुलिस स्टेशन का एसएचओ इंस्पेक्टर काशी राम उसे बड़ागुड़ा पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में न फंसाने के एवज में बिचौलिए दलाल के माध्यम से 40,000 रुपए की रिश्वत की मांग रहा है।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने तथ्यों की जांच के बाद छापा मारने करने के लिए टीम का गठन किया और स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 40,000 रुपये रिश्वत लेते हुए आरोपी दलाल सुखराज को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसीबी हिसार में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-SHO seeking bribe of Rs 40,000 through broker in ACBs clutches
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sirsa, haryana anti-corruption bureau, bribe, sho, baraguda, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sirsa news, sirsa news in hindi, real time sirsa city news, real time news, sirsa news khas khabar, sirsa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved