सिरसा/ श्रीगंगानगर। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में आतंक फैलाने वाले कुख्यात गैंगस्टर लारेंस विश्नोई ने फिल्म स्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी क्या दी कि उसके पूरे गिरोह की जान पर बन आई। तीनों राज्यों की पुलिस ने उसके पूरे गिरोह की ऐसी हालत कर दी कि उसके शूटर को फरार रहना पड़ रहा है। ऐसे में शूटर की मदद करने वाले को भी हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लारेंस इस समय भरतपुर जेल में बंद है। जोधपुर जेल में बंद रहने के दौरान लारेंस विश्नोई ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। काले हिरण के शिकार के मामले में लारेंस ने सलमान को यह धमकी दी थी। तभी से हरियाणा, पंजाब और राजस्थान की पुलिस पर लारेंस के गिरोह को खत्म करने पर दबाव बना हुआ है। तीनों राज्यों की पुलिस ने लारेंस के गिरोह पर दबाव बना हुआ है और वह मारे मारे फिर रहे हैं। ऐसे में पुलिस इन शूटर्स की मदद करने वालों को भी गिरफ्तार कर रही है।
भाजपा ने त्रिपुरा उपचुनाव में तीन सीटें जीतीं, मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बारदोली सीट जीती
द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के साथ, भाजपा को पूरे भारत में जनजातीय वोट हासिल करने की उम्मीद
यूपी के आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में जीत ऐतिहासिक है- पीएम मोदी
Daily Horoscope