• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने बाढ़ राहत कार्यों की तारीफ की

Prime Minister birthday will be celebrated as Seva Pakhwada, BJP State President Mohanlal Baroli praised flood relief work - Sirsa News in Hindi

सिरसा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि पूरा उत्तर भारत बाढ़ की चपेट में है, लेकिन शासन-प्रशासन आमजन के साथ तालमेल बैठाकर मुस्तैदी से राहत कार्य कर रहा है। उनका कहना था कि सरकार की कोशिश है कि जिन जिलों में पानी से नुकसान हुआ है, उसका आंकलन कर पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत दी जाए। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विश्वकर्मा की भी जयंती है। सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें जिला और मंडल स्तर पर विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे। प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की। 17 सितंबर को रक्तदान शिविर, 21 सितंबर को युवा मैराथन जिसमें नशामुक्ति और स्वास्थ्य जागरूकता पर ध्यान दिया जाएगा। 25 सितंबर को दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
बाढ़ प्रबंधन और राहत कार्यों पर बोलते हुए बड़ौली ने कहा कि प्राकृतिक आपदा को रोकना संभव नहीं है, लेकिन सरकार ने पर्याप्त व्यवस्थाएं की हैं और घग्घर के लास्ट पड़ाव वाले क्षेत्रों में डैम बनाकर स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का भी जिक्र किया, जिसमें पहले प्रयास में 21 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। GST दरों में कटौती के बारे में कहा कि इससे जनता को सीधे फायदा होगा। प्रदेशाध्यक्ष ने विपक्ष पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनका काम आरोप लगाना है, लेकिन संगठन जनता के बीच में जाकर काम कर रहा है।
मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि देश की जनता ने संकल्प लिया है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएगा। केंद्र और राज्य सरकार ने जनता के सभी वर्गों के हित में नीतियां बनाई हैं, जिससे हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। भविष्य में भी सरकार कल्याणकारी नीतियों के माध्यम से जनता को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prime Minister birthday will be celebrated as Seva Pakhwada, BJP State President Mohanlal Baroli praised flood relief work
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prime minister, birthday, celebrated, seva pakhwada, bjp, state president, mohanlal, baroli, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sirsa news, sirsa news in hindi, real time sirsa city news, real time news, sirsa news khas khabar, sirsa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved