• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए 1 नवंबर की महारैली में ऐतिहासिक भागीदारी करे जनता : कुमारी सैलजा

People should participate in historic numbers in the November 1st mega-rally to protect democracy and the right to vote: Kumari Selja - Sirsa News in Hindi

सिरसा। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली देश के लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण जनआंदोलन साबित होगी। उन्होंने हरियाणा सहित देशभर की जनता से इस महारैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता को कमजोर कर रही है तथा चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। वोट चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सांसद ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और किसी भी सरकार को संवैधानिक संस्थाओं का राजनीतिक हितों के लिए दुरुपयोग करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। जनता को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठानी होगी। कुमारी सैलजा ने बताया कि हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के साथ महारैली की तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय तथा हरियाणा से व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। सभी नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और शहर-शहर जनता से संपर्क करने का आह्वान किया।
सांसद ने विश्वास व्यक्त किया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित इस महारैली में हरियाणा की ऐतिहासिक भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।
एक समाचार पत्र की रिपोर्ट ने खोली गुरुग्राम में प्रदूषण नियंत्रण की पोल : कुमारी सैलजा
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि एक राष्ट्रीय समाचार पत्र की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि गुरुग्राम में सड़क की धूल साफ करने वाली 24 मशीनों में से 10 निष्क्रिय पड़ी हैं, जबकि इनके रखरखाव के लिए छह करोड़ रुपये का ठेका दिया गया है। शहर में निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले पहले ही 48 मशीनों की कमी है।
सांसद ने इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की प्रदूषण नियंत्रण संबंधी तैयारियों की पोल खुल गई है। हर वर्ष सर्दियों में गुरुग्राम की हवा जहरीली हो जाती है, लेकिन सरकार समय रहते ठोस कदम नहीं उठाती। मुख्यमंत्री प्रचार में व्यस्त हैं, जबकि जनता को स्वच्छ हवा चाहिए, दिखावा नहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-People should participate in historic numbers in the November 1st mega-rally to protect democracy and the right to vote: Kumari Selja
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kumari selja, vote bachao desh bachao rally, november 1 rally, ramlila maidan, rahul gandhi, haryana congress, electoral rights, democracy, gurugram pollution, air quality, dust cleaning machines, bjp government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sirsa news, sirsa news in hindi, real time sirsa city news, real time news, sirsa news khas khabar, sirsa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved