• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल के आदेश तनेजा इन्सां ने किया इंडिया टॉप

Order of St. MSG Glorious International School, Taneja Insan tops India - Sirsa News in Hindi

सिरसा। सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल के आईजीसीएसई (दसवीं कक्षा) के छात्र आदेश तनेजा इन्सां को कैम्ब्रिज असेसमेंट इंटरनेशनल एजुकेशन की ओर से कैम्ब्रिज आईजीसीएसई हिंदी में पूरे इंडिया में टॉप करने पर ओ.सी.एल.ए. यानी आउटस्टैंडिंग कैम्ब्रिज लर्नर अवार्ड से सम्मानित किया गया। छात्र आदेश तनेजा इन्सां व सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर प्रिंसीपल अजय धमीजा इन्सां को यह अवॉर्ड बीते दिवस मुम्बई स्थित होटल ललित में कैम्ब्रिज इंटरनेशनल में दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय निदेशक महेश श्रीवास्तव द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर उनके साथ उत्तर भारत की हेड प्राची मेहता व छात्र की पिता लवकेश तनेजा इन्सां भी मौजूद रहे। आदेश तनेजा इन्सां ने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां व उनके द्वारा पढ़ाई के लिए समय-समय पर दिए गए टिप्स को दिया है। वहीं आदेश तनेजा इन्सां की इस अद्भुत व अविस्मरणीय उपलब्धि से स्कूल का पूरा स्टाफ, विद्यार्थी व छात्र के परिजन प्रफुल्लित नजर आ रहे है और छात्र को शुभकामनाएं दे रहे हैं। सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर प्रिंसीपल अजय धमीजा इन्सां ने बताया कि आदेश तनेजा इन्सां ने कैम्ब्रिज एग्जामिनेशन द्वारा ली गई परीक्षा में यह उपलब्धि हासिल की है। आदेश तनेजा इन्सां को ओसीएलए अवॉर्ड मिलना संस्थान के लिए गर्व की अनुभूति है और पूरा संस्थान उसको बधाई देने के साथ-साथ उसके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहा है। अवॉर्ड लेने के बाद जब आदेश तनेजा इन्सां ने अपनी उपलब्धि का श्रेय सेंट डा. एमएसजी को दिया तो कार्यक्रम स्थल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा।
आदेश तनेजा इन्सां ने कहा कि कैम्ब्रिज के इस कार्यक्रम में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, पोदार इंटरनेशनल स्कूल, जयश्री पेरीवाल ग्लोबल स्कूल, जीडी गोयनका स्कूल आदि इंडिया के टॉप स्कूल शामिल थे और जिसमें बॉलीवुड स्टार के बच्चे पढ़ते है, वो भी इस कार्यक्रम का हिस्सा थे। उस इवेंट में मुझे बैठने का ही मौका नहीं मिला बल्कि मुझे वहां इंडिया टॉप करने पर ओ.सी.एल.ए. अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह मेरे लिए ग्रेट अपॉर्चुनिटी है। आदेश तनेजा इन्सां ने आगे कहा कि मैं कभी सोच भी नहीं सकता था कि मुझे यह अवार्ड मिलेगा। डा. एमएसजी के पढ़ाई संबंधी टिप्स को उसने अपने डेली रूटीन में शामिल करके यह उपलब्धि हासिल की है। इसलिए इसका पूरा श्रेय पूज्य गुरु जी को जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Order of St. MSG Glorious International School, Taneja Insan tops India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sirsa, adesh taneja insan, igcse class 10th student, st msg glorious international school, ocla award, cambridge assessment international education, all india topper, cambridge igcse hindi, outstanding cambridge learner award, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sirsa news, sirsa news in hindi, real time sirsa city news, real time news, sirsa news khas khabar, sirsa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved