सिरसा। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार प्रदेश की सरकारी व्यवस्थाओं को मजबूत करने के बजाय लगातार कमजोर कर रही है। सरकारी स्कूलों में बड़ी संख्या में शिक्षकों के पद खाली हैं, सरकारी अस्पताल चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की कमी से जूझ रहे हैं, जबकि शहरों में सफाई, सीवर और स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर जनता परेशान है। सरकार स्मार्ट सिटी और आधुनिक हरियाणा के दावे तो करती है, लेकिन धरातल पर आम नागरिक को आवश्यक सरकारी सेवाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकारी स्कूलों की स्थिति सरकार की प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है। सामने आए आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक एवं प्रधानाचार्य/हेडमास्टर के 1,16,331 स्वीकृत पदों में से केवल 91,554 पदों पर कर्मचारी कार्यरत हैं। नियमित रिक्तियों की संख्या 24,777 है और इनमें से 6,237 पदों पर एचकेआरएन के माध्यम से व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद 18,540 पदों का अंतर बना हुआ है। यह स्थिति सीधे तौर पर बच्चों की पढ़ाई और सरकारी शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित करती है।
सांसद ने कहा कि सबसे गंभीर स्थिति टीजीटी/ईएसएचएम वर्ग में सामने आ रही है, जहां 8,126 पदों की नेट कमी बताई गई है। पीजीटी में भी 6,016 पदों का अंतर है, जबकि जेबीटी/पीआरटी में 3,051 पद खाली बताए गए हैं। प्रधानाचार्य और हेडमास्टर के स्तर पर भी 1,347 पद रिक्त हैं। रेशनलाइजेशन के बाद भी यदि इतने बड़े पैमाने पर पद खाली हैं तो सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि पर्याप्त शिक्षकों के बिना सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कुमारी सैलजा ने कहा कि समस्या केवल शिक्षा विभाग तक सीमित नहीं है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों, विशेषज्ञ डॉक्टरों, नर्सिंग एवं सहायक स्टाफ की कमी की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। मरीजों को जांच और उपचार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है और कई बार मजबूरी में निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। स्वास्थ्य और शिक्षा ऐसी बुनियादी जिम्मेदारियां हैं जिनसे सरकार पीछे नहीं हट सकती।
कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश के अनेक शहरों में सफाई व्यवस्था, सीवर और पेयजल को लेकर भी लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर, जाम सीवर और दूषित अथवा अपर्याप्त पेयजल जैसी समस्याओं से लोग परेशान हैं। सरकार को कर्मचारियों की जायज समस्याओं का बातचीत से समाधान करते हुए नगर निकायों की व्यवस्था को सुचारू करना चाहिए। आवश्यक सेवाओं को लंबे समय तक प्रभावित रहने देना न कर्मचारियों के हित में है और न ही जनता के।
कुमारी सैलजा ने कहा कि एचकेआरएन, आउटसोर्सिंग और ठेका व्यवस्था को स्थायी सरकारी भर्ती का विकल्प नहीं बनाया जा सकता। जहां स्थायी प्रकृति का काम है वहां नियमानुसार पारदर्शी भर्ती करके स्वीकृत पदों को भरा जाना चाहिए। सरकारी संस्थानों में पर्याप्त कर्मचारी उपलब्ध कराना और उन्हें संसाधन देना सरकार की जिम्मेदारी है। रिक्त पदों को वर्षों तक न भरने से सरकारी संस्थाएं कमजोर होती हैं और अंततः जनता की निर्भरता निजी सेवाओं पर बढ़ती जाती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति स्पष्ट है कि सरकारी शिक्षा, स्वास्थ्य और नागरिक सेवाओं को मजबूत, सुलभ और जवाबदेह बनाया जाए। सरकार निजी क्षेत्र की भूमिका को बढ़ाने के नाम पर सरकारी व्यवस्था को कमजोर न करे। गरीब और मध्यम वर्ग के लिए मजबूत सरकारी स्कूल, अस्पताल और नगर सेवाएं सामाजिक सुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं।
कुमारी सैलजा ने प्रदेश सरकार से मांग की कि शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग सहित आवश्यक सेवाओं में रिक्त पदों को भरने के लिए समयबद्ध भर्ती कार्यक्रम घोषित किया जाए, नगर निकायों की सफाई, सीवर और पेयजल व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए तथा एचकेआरएन और अस्थायी व्यवस्था के भरोसे स्थायी पदों को लंबे समय तक खाली रखने की नीति पर पुनर्विचार किया जाए। सांसद ने कहा कि विकास का वास्तविक पैमाना केवल घोषणाएं और बड़ी परियोजनाएं नहीं, बल्कि आम नागरिक को मिलने वाली शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की गुणवत्ता है।
'द रिवोल्यूशनरीज' को लेकर भावुक हुईं प्रतिभा रांटा, बोलीं- इस प्रोजेक्ट ने एक्ट्रेस के तौर पर मेरी परीक्षा ली
'4 महीने तक घर में ऐसा ही माहौल रहेगा...' फुटबॉल क्रेज पर प्रियंका चोपड़ा का मजेदार पोस्ट
नायला ग्रेवाल ने महिलाओं के मुद्दों पर उठाई आवाज, बोलीं-'अगर हम एक-दूसरे का साथ नहीं देंगे, तो कौन देगा?'
राशिफल: आज इन राशियों को करियर और धन के मामले में मिल सकता है लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल
भस्म आरती: त्रिपुंड, त्रिनेत्र, रुद्राक्ष और फूलों की माला से सजे बाबा महाकाल, 'जय श्री महाकाल' के उद्घोष से गूंजा परिसर
13 सितंबर का पंचांग: भगवान विष्णु के वराह अवतार की पूजा फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
जिस नाम से बॉलीवुड में अमर हुए जीपी सिप्पी, वो नहीं था उनका असली सरनेम
सिर्फ महाराष्ट्र में नहीं, इन छह राज्यों में भी गणेश चतुर्थी की धूम, जानिए कहां कैसे मनाते हैं त्योहार
बप्पा के आशीर्वाद से शुरू हुआ 'रामायण' का म्यूजिकल सफर, रिलीज हुआ गीत 'जय जय राम'
फिल्म की सोल हैं पार्वती: प्रधामा दृष्टि कुट्टक्कर में उनकी दमदार परफॉर्मेंस पर फैन्स हुए फिदा
मुनव्वर फारूकी का रोहित शेट्टी को सलाम, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के फिनाले पर बोले लेजेंडरी
गणेश चतुर्थी 2026: जानिए देश के उन प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में, जहां सबसे भव्य होता है उत्सव
चुंबक' की अभिनेत्री संदीपा धर बोलीं, 'हीरोइन' नहीं, दमदार अभिनेत्री के रूप में बनाना चाहती हूं पहचान
रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक
दक्षिण भारत में कुछ ऐसे मनाई जाती है गणेश चतुर्थी, मां-बेटे के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है ये पर्व
धनुष ने शेयर की खास फैमिली फोटो, कहा- 'मेरी दुआएं और आशीर्वाद'
साप्ताहिक राशिफल 14-20 सितंबर 2026 तक
अपने ब्लॉग की गलत व्याख्या पर मजाकिया अंदाज में अमिताभ बच्चन बोले- सच्चाई भाड़ में जाए, ये बिजनेस है
ब्रिक्स का विस्तार : भारत-चीन दृष्टिकोण से बदलता वैश्विक दक्षिण

आतंकी मसूद अज़हर पर पाकिस्तान ने घोषित किया 70 लाख रुपये का इनाम, FIA की रेड बुक में नाम शामिल, भारत के कई बड़े हमलों का है मास्टरमाइंड

3,300 करोड़ की संपत्ति के मालिक BJP विधायक पराग शाह बने भिखारी : मैले कपड़ों में घाटकोपर की सड़कों पर मांगी मदद
गणेश चतुर्थी पर किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी चिंता? जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
चुंबक' की अभिनेत्री संदीपा धर बोलीं, 'हीरोइन' नहीं, दमदार अभिनेत्री के रूप में बनाना चाहती हूं पहचान
'4 महीने तक घर में ऐसा ही माहौल रहेगा...' फुटबॉल क्रेज पर प्रियंका चोपड़ा का मजेदार पोस्ट
वीकेंड के वार में काजी तौकीर पर मेहरबान हुए सलमान खान, कहा-इस घर में रॉकस्टार तो एक ही है
बप्पा के आशीर्वाद से शुरू हुआ 'रामायण' का म्यूजिकल सफर, रिलीज हुआ गीत 'जय जय राम'
बतौर निर्माता 'डोंट बी शाय' को लेकर नर्वस महसूस कर रहीं आलिया भट्ट
नायला ग्रेवाल ने महिलाओं के मुद्दों पर उठाई आवाज, बोलीं-'अगर हम एक-दूसरे का साथ नहीं देंगे, तो कौन देगा?'
धनुष ने शेयर की खास फैमिली फोटो, कहा- 'मेरी दुआएं और आशीर्वाद'
जिस नाम से बॉलीवुड में अमर हुए जीपी सिप्पी, वो नहीं था उनका असली सरनेम
'द रिवोल्यूशनरीज' को लेकर भावुक हुईं प्रतिभा रांटा, बोलीं- इस प्रोजेक्ट ने एक्ट्रेस के तौर पर मेरी परीक्षा ली
सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून
12 सितंबर का पंचांग: श्रीहरि की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
भस्म आरती: गुलाब की माला और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
रोज करें चक्रासन का अभ्यास, जानें करने का सही तरीका और फायदे
नाश्ते में करते हैं ये 4 गलतियां तो पूरे दिन रहेगी थकान, आज ही सुधारें आदत
रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक
देखें आज 15/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope