सिरसा। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहाकि प्रदेश सरकार लगातार शिक्षा सुधार को लेकर कई प्रयास कर रही है। जीवन में बड़ा लक्ष्य निर्धारित करने और उसे प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करने आवश्यकता होती है। विद्यार्थी पूरी हिम्मत व मेहनत से आगे बढें, मंजिल अवश्य मिलेगी। छात्राओं का शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना, उनके शिक्षकों व अभिभावकों की मेहनत को दर्शाता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
चौधरी रणजीत सिंह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रानियां सिरसा में पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने शिक्षा व खेल के क्षेत्र में सराहनीय प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं व स्कूल के नवनिर्मित कमरों का उद्घघाटन किया।
इस अवसर पर बिजली मंत्री ने स्कूल की छात्राओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके अलावा जिम्नास्टिक में भी छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। ऊर्जा मंत्री ने स्कूल को विभिन्न कार्यों के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। आश्वासन दिया कि भविष्य में भी पूरा सहयोग दिया जाएगा।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
जम्मू-कश्मीर को एक खुली जेल में तब्दील किया गया - महबूबा मुफ्ती
नेस्ले भारत में बेचे जाने वाले शिशु आहार में अधिक चीनी मिलाती है
Daily Horoscope