• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वोट की गरिमा और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा : कुमारी सैलजा

Congress will continue its struggle to protect the dignity of vote and the Constitution: Kumari Selja - Sirsa News in Hindi

खास खबर। सिरसा पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता संविधान, लोकतंत्र और अपने मताधिकार की रक्षा के लिए पूरी तरह जागरूक और एकजुट है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि जाति, धर्म, क्षेत्र और राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए उठने वाली आवाज देश की संवैधानिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का संदेश देती है। कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मानना है कि प्रत्येक नागरिक का वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और इसकी पवित्रता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।
सांसद ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि कथित वोट चोरी के मामलों की निष्पक्ष जांच हो, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें।
कुमारी सैलजा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च का उद्देश्य केवल विरोध दर्ज कराना नहीं, बल्कि निष्पक्ष चुनाव, मताधिकार की सुरक्षा और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाना है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना शांतिपूर्ण और संवैधानिक संघर्ष जारी रखेगी। यह लड़ाई किसी एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक भविष्य और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress will continue its struggle to protect the dignity of vote and the Constitution: Kumari Selja
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kumari selja former union minister, sirsa congress mp, rahul gandhi delhi protest march, save constitution save democracy, voting rights protection, vote theft demonstration, congress opposition solidarity, public awareness rally new delhi, special news sirsa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sirsa news, sirsa news in hindi, real time sirsa city news, real time news, sirsa news khas khabar, sirsa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved