• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रोहतक में फूल लेने जा रहे युवक की चाकू से हत्या, साइड देने को लेकर हुआ विवाद

Youth Stabbed to Death in Rohtak Over Road Rage Incident While Going to Buy Flowers - Rohtak News in Hindi

रोहतक। हरियाणा के रोहतक में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना घर के पास ही हुई, जब युवक फूल लेने के लिए दिल्ली जा रहा था। गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने पहले पिस्टल तानी, लेकिन गोली नहीं चली तो चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान अंकित (22) के रूप में हुई है, जो दुर्गा कॉलोनी का रहने वाला था और सोनीपत बस स्टैंड के पास फूलों की दुकान करता था। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। घटना के समय वह रोज़ की तरह फूल लेने दिल्ली जा रहा था। परिजनों के अनुसार, बुधवार रात करीब 12:30 बजे गली में गाड़ी साइड करने को लेकर दो युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पहले पिस्टल से फायर करने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद एक आरोपी अपनी गाड़ी से चाकू लेकर आया और अंकित पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अंकित को परिजन पीजीआई लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से एक बीयर की बोतल और चाकू बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, हत्या में शामिल दोनों आरोपी गांव किलोई के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान हो चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी अंकिता ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Youth Stabbed to Death in Rohtak Over Road Rage Incident While Going to Buy Flowers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rohtak murder case, youth stabbed to death, road rage crime, haryana crime news, knife attack, flower seller murder, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved