• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, केस दर्ज, आरोपित की तलाश

Woman molested after goon breaks into house, case filed - Rohtak News in Hindi

रोहतक। शहर में हुए कालूपुर निवासी युवती के साथ गैंगरेप मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है। वहीं जिले में महिलाएं अपने आप को घरों में भी सुरक्षित नहीं है। शहर के सुदामा नगर में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी है। महिला थाना पुलिस ने आरोपित व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आज पीड़ित महिला के बयान कोर्ट में दर्ज करवायेगी। पुलिस आरोपित व्यक्ति की तलाशी में है। वारदात के बाद आरोपित व्यक्ति फरार है।

शहर के सुदामा नगर निवासी एक महिला ने महिला थाने में शिकायत देकर बताया कि गत 22 अप्रैल को वह घर पर अकेली थी, उसी दौरान चिटाना निवासी दलबीर उसके घर आया। उसे अकेला पाकर वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने छेड़छाड़ का विरोध किया। कुछ ही देर बाद उसका बेटा घर पहुंचा तो आरोपित व्यक्ति वहां से भाग निकला। घर में घुसकर हुई छेड़छाड़ की वारदात ने उसे सदमे में पहुंचा दिया। वह पहले तो चुप रही लेकिन उसने आरोपित को सबक सिखाने की सोची। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी सरोज ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आज कोर्ट में महिला के बयान दर्ज करवाये जायेगें।

निजी स्कूल का संचालक है आरोपित

पीड़ित महिला ने बताया कि अगर उसका बेटा घर नही आता तो आरोपित व्यक्ति उसके साथ कुछ भी कर सकता था। वारदात के बाद महिला सहमी हुई है। महिला ने बताया कि आरोपित चिटाना निवासी दलबीर निजी स्कूल चलाता है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Woman molested after goon breaks into house, case filed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: woman, molested, goon, breaks, into house, case filed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved