रोहतक। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का हरियाणा आगमन पर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने दी। वे रोहतक में अमित शाह के दौरे के मद्देनजर तैयारियों का जायजा ले रहे थे। उनके साथ सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर भी थे। गौरतलब है कि अमित शाह 2 से 4 अगस्त तक रोहतक प्रवास करेंगे। बहादुरगढ़ से हरियाणा की सीमा में प्रवेश करते ही उनका भव्य स्वागत होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विपुल गोयल ने कहा कि अमित शाह को हरियाणवी संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा। ढोल नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत होगा। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय दौरे के दौरान अमित शाह जहां विभिन्न बैठक लेंगे, वहीं सरकार और संगठन के कामकाज की समीक्षा भी करेंगे। अमित शाह के आगमन पर महम चौबीसी, अठगामा पंचायत की ओर से उन्हें ऐतिहासिक पगड़ी पहनाई जाएगी और भव्य हुक्का भी भेंट किया जाएगा।
भारत की जीडीपी ग्रोथ वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 6.8-7 प्रतिशत रह सकती है - रिपोर्ट
मनोज तिवारी का भारतीय सेना को सलाम, रिलीज करेंगे ‘सिंदूर की ललकार’
मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई 4 करोड़ की ड्रग्स बरामद, दो सप्लायर गिरफ्तार
Daily Horoscope