रोहतक। यहां की
एक स्थानीय एक कोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
जारी किए हैं। उन पर विवादित और भड़काऊ भाषण देने के आरोप लगाए गए हैं। इस
मामले में अगली सुनवाई 14 जून को होगी। हरियाणा के पूर्व मंत्री सुभाष बतरा
ने कोर्ट में केस किया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रोहतक की नई अनाज मंडी में 3 अप्रैल 2016 को
सद्भावना सम्मेलन हुआ था। इस सम्मेलन में गुरू स्वामी रामदेव ने भी शिरकत
की और इस दौरान उन्होंने विवादित भाषण दिया था। रामदेव ने बिना नाम लिए
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि आज कल कुछ लोग टोपी पहन कर ये कहते हैं कि चाहे सिर धड़ से अलग हो जाए वे भारत माता की जय नहीं बोलेंगे। लेकिन शायद उन्हें ये पता नहीं कि देश के कानून का सम्मान करते हैं। नहीं तो अगर कोई भारत माता का अपमान करे तो लाखों सिर धड़ से अलग कर सकते हैं।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope