• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है, इसलिए चुनाव में कहीं नहीं दिख रही : डा. सतीश पूनिया

The public has rejected Congress, hence it is nowhere to be seen in the elections: Dr. Satish Poonia - Rohtak News in Hindi

खास खबर। सांपला भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र है कि उसके बड़े नेता छोटे चुनाव में काम नहीं करते, जबकि भाजपा के बड़े नेता छोटे चुनाव में भी काम करके प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि हम किसी भी चुनाव को हलके में नहीं लेते हर चुनाव को शिद्दत से लड़ते हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए डा. पूनिया ने कहा कि आज कांग्रेस हरियाणा ही नहीं, बल्कि देश के किसी भी चुनाव में दिखाई नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है।
डा. पूनिया शनिवार को सांपला में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ नगर पालिका के चेयरमैन प्रत्याशी प्रवीण कोच, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक, चुनाव सह प्रभारी मेयर राम अवतार वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, भाजपा नेता डॉ दिनेश घिलौड़ आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
डा. सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा सरकार गांव व शहर के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीन नगर निगम, नगरपरिषद और नगरपालिका के चुनाव हैं। भाजपा के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की पूरी फौज है जो घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रही है। उन्होंने कहा कि आज मैने भी सांपला में कई स्थानों पर लोगों से संपर्क किया है, माहौल भाजपा के पक्ष में है। नगर निकाय चुनाव में भाजपा को अच्छा जनादेश मिलेगा और सांपला के भी हर वार्ड में कमल खिलेगा।
एक सवाल पर बोलते हुए डा. सतीश पूनिया ने कहा कि एक समय था जब दूसरे प्रदेशों से नेता चुनाव जिताने के लिए हरियाणा आते थे, लेकिन आज हरियाणा का कार्यकर्ता असम और बंगाल जैसे राज्यों में भाजपा को चुनाव जिताने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास चुनाव लड़ने और लड़ाने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं की पूरी फौज है।
डा. सतीश पूनिया ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां और नायब सैनी सरकार की योजनाओं ने जनता पर प्रभाव डाला है। जनता का भरोसा भाजपा पर बढ़ा है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनआशीर्वाद से निकाय चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है।
पत्रकार के सवाल पर उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में अपनी हार को देखकर ममता दीदी बौखलाई हुई है। अब बौखलाहट में ममता दीदी सरकार की एजेंसियों, पैरा मिलिट्री फोर्स पर आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा तभी होता है जब हार निश्चित होती है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बारे में पूछे गए सवाल पर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि राजनीति किसी को मानहानि करने की इजाजत नहीं देती। विरोध करने का अपना तरीका होता है।
उन्होंने कहा कि पवन खेड़ा दूध के धूले तो है नहीं, इसलिए कानून अपना काम कर रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी पर उन्होंने निशाना साधा। डा. पूनिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी में ममता दीदी की तरह बौखलाहट है। आम आदमी पार्टी अपने सात सांसदों को इज्जत तो दे नहीं पाई। आम आदमी पार्टी के शुभचिंतक लगातार भाजपा से जुड़ते जा रहे हैं। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर उन्होंने कहा कि चार मई को सुखद परिणाम आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The public has rejected Congress, hence it is nowhere to be seen in the elections: Dr. Satish Poonia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sampla, special news, satish poonia, bjp state incharge, congress party, haryana politics, election strategy, political rivalry, bjp vs congress, local elections, voter sentiment, party organization, political statement, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved