• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रोहतक में सनसनी: तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव जोहड़ से बरामद, हत्या के आरोप

Sensation in Rohtak: Body of man missing for three days found in village pond; murder alleged - Rohtak News in Hindi

रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले के गांव खिड़वाली में तीन दिन से लापता 52 वर्षीय व्यक्ति का शव शनिवार सुबह गांव के जोहड़ से बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रोहताश निवासी खिड़वाली के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस, एफएसएल टीम और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार रोहताश 10 जून की रात से लापता था। परिजनों का कहना है कि उसे आखिरी बार गांव के ही कुछ लोगों के साथ देखा गया था। लगातार तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर भतीजे अशोक ने शुक्रवार को सदर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि रोहताश को अंतिम बार गांव के तीन लोगों के साथ देखा गया था और उनसे पूछताछ की मांग भी की गई थी। शनिवार सुबह गांव के डोभी वाले जोहड़ में एक शव तैरता मिला, जिसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान रोहताश के रूप में हुई। इसके बाद एफएसएल टीम ने मौके का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि 10 जून की रात रोहताश गांव के बलराज, श्रीओम और रविंद्र उर्फ बदलू के साथ शराब पी रहा था। उनका कहना है कि किसी विवाद के चलते उसकी हत्या कर शव को जोहड़ में फेंका गया।
परिजनों ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sensation in Rohtak: Body of man missing for three days found in village pond; murder alleged
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: \r\nrohtak crime news, khidwali village, missing person found dead, haryana police investigation, pond body recovery, fsl team investigation, alleged murder case, rural crime india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved