रोहतक। केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा है कि मौजूदा समय में आर्य समाज को अपनी अहम भूमिका अदा करनी पड़ेगी। हालांकि साथ ही उन्होंने आर्य समाज के घटते स्वरूप पर भी चिंता जताई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वे रविवार को रोहतक में आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के एक समारोह में बोल रहे थे। इस समारोह में अपने संबोधन में उन्होंने हरियाणा प्रांत को महर्षि दयानंद का सबसे बड़ा शिष्य बताया। उन्होंने कहा कि अनाज के मामले में हरियाणा आज पूरे देश का पेट भरता है। देश की सेनाओं में सबसे ज्यादा फौजी हरियाणा से हैं। खेलों के मामले में हरियाणा की देश में अलग पहचान है। केंद्रीय इस्पात मंत्री ने हरियाणा में पिछले कुछ समय से सामाजिक ताना-बाना बिगड़ने पर भी चिंता व्यक्त की।
महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ने की संभावना : रिपोर्ट
अदानी मामले पर कांग्रेस रोज पूछेगी तीन सवाल, आखिर क्यों, यहां पढ़ें
सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेंगे सिद्धार्थ-कियारा, जानें होटल की खासियत
Daily Horoscope