रोहतक। हरियाणा के रोहतक में 22 वर्षीय कांग्रेस महिला कार्यकर्ता का शव एक सूटकेस में मिलने के बाद सियासी हलकों में भूचाल आ गया है। बस स्टैंड के पास फ्लाईओवर के नीचे पड़े इस सूटकेस की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पीड़िता का शव बरामद हुआ।
हत्या से उठे बड़े सवाल : मृतका की मां ने इस हत्या के पीछे कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी मतभेदों और राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि बेटी पार्टी के लिए रात-दिन काम करती थी लेकिन अब कांग्रेस नेताओं ने उसे अकेला छोड़ दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मां का बयान : "मेरी बेटी ने कांग्रेस के लिए 10 साल तक काम किया, चुनावों के दौरान दिन-रात मेहनत की, लेकिन अब पार्टी के नेता चुप क्यों हैं? जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा, मैं अंतिम संस्कार नहीं करूंगी।"
पुलिस जांच और राजनीतिक बयानबाजी : पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित कर दी है और साइबर क्राइम और फॉरेंसिक जांच की मदद से मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
इस मामले पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "यह घटना कानून व्यवस्था की विफलता दर्शाती है। दोषियों को जल्द से जल्द सज़ा मिलनी चाहिए।"
वहीं, बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह हत्या कांग्रेस के आंतरिक संघर्ष का नतीजा है।
सवाल यह उठता है : क्या यह राजनीतिक दुश्मनी का नतीजा है? क्या महिला कार्यकर्ताओं को पार्टी में सुरक्षित माहौल नहीं मिलता? कांग्रेस पार्टी इस घटना पर खामोश क्यों है?
अब यह देखना होगा कि पुलिस इस हत्या की गुत्थी कब तक सुलझा पाती है और क्या पीड़िता को न्याय मिल पाएगा या नहीं?
मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी जीत: सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराया, विल जैक्स चमके
यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी के वेयरहाउस पर हमला: रूस ने दी सफाई, कहा- नहीं था निशाना
बिहार : महागठबंधन की बैठक में समन्वय समिति बनाने का निर्णय, तेजस्वी यादव करेंगे नेतृत्व
Daily Horoscope