• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रोहतक में मेडिकल छात्रा से मारपीट करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

Rohtak. Doctor arrested for assaulting medical student in Rohtak - Rohtak News in Hindi

रोहतक। कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना को लेकर देशभर में आक्रोश है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए धरना-प्रदर्शन जारी है। सुरक्षा की मांग को लेकर अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ हड़ताल कर रहे हैं। इन सबके बीच हरियाणा के रोहतक से मेडिकल छात्रा के साथ मारपीट का एक नया मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में रोहतक पुलिस ने मेडिकल छात्रा के साथ मारपीट करने वाले आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। रोहतक पुलिस ने बताया कि मेडिकल की छात्रा के साथ मारपीट करने के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की की शिकायत व जांच में यौन उत्पीड़न का मामला अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी डॉक्टर व पीड़ित छात्रा कई महीनों से एक दूसरे को जानते थे। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। पीड़िता और आरोपी डॉक्टर का रोहतक पीजीआई से संबंध है।
पीजीआई के सीनियर डॉक्टर मनिंदर के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं कि उसने मेडिकल की छात्रा को कार में किडनैप कर अंबाला और फिर चंडीगढ़ ले गया। उस पर जबरन शादी का दबाव बनाया। जब उसने ऐसा करने से इनकार किया तो डॉक्टर ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर मनिंदर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उसे पीजीआई से सस्पेंड कर दिया गया है।
रोहतक पुलिस ने आगे बताया कि पीड़िता के परिवार के सदस्यों और डीएलएसए के कानूनी सहायता वकील की मौजूदगी में उसका बयान दर्ज किया गया। एफआईआर दर्ज कर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता की मेडिकल जांच की गई है और न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान भी दर्ज किया गया है।
प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी भी पीजीआईएमएस रोहतक में स्नातकोत्तर छात्र है और पिछले कुछ महीनों से पीड़िता को जानता है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत और न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए अपने बयान में बलात्कार का आरोप नहीं लगाया है। आरोपी फिलहाल हिरासत में है और मामले में और सबूत जुटाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rohtak. Doctor arrested for assaulting medical student in Rohtak
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rohtak doctor, arrested, assaulting, medical student, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved