रोहतक। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दुष्कर्म मामले में 20 साल कैद की सजा सुनाई है। सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश जगदीप सिंह ने रोहतक के पास सुनारिया जेल में यह फैसला सुनाया। रेप केस के मामले में सजा सुनाए जाने के दौरान डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह जेल में लगी अदालत में रहम की भीख मांगते दिखे। लाखों श्रद्धालुओं से पिताजी कहलाने वाले गुरमीत सिंह आंखों में आंसू भरकर सीबीआई के स्पेशल जज जगदीप सिंह के साथ खड़े थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रोते हुए गुरमीत सिंह बार-बार 7 साल-7 साल बोलते रहे यानी रेप केस में उन्हें अधिकतम 10 साल की सजा की बजाय 7 साल की दी जाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक बेहद भावुक नजर आए गुरमीत सिंह और उसके वकीलों ने जज से सजा में राहत की मांग की। रोहतक की जेल में लगी अदालत में मौजूद गुरमीत सिंह के तीन वकीलों ने रहम की अपील करते हुए कहा, राम रहीम सिंह सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह लोगों के कल्याण के लिए काम करते रहे हैं। इसलिए उनके प्रति सजा में नरमी बरती जानी चाहिए।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope