रोहतक।
प्रदेश भर के कर्मचारी 20 अगस्त को सीएम सिटी करनाल में जुटेंगे। हरियाणा
कर्मचारी महासंघ की इस दिन प्रदेश स्तरीय रैली होगी। जिसमें कर्मचारियों की
मांगों को जोर-शोर से उठाया जाएगा और आंदोलन का ऐलान होगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हरियाणा
कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह धनखड़ ने प्रदेश सरकार पर
मांगों के प्रति गंभीर न होने का आरोप लगाया है।
प्रदेश भर के
कर्मचारी एक बार फिर आंदोलन की राह पर हैं। दरअसल मांगें न माने जाने से
कर्मचारी, सरकार से खफा हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि विभिन्न
सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को भरा जाए और निजीकरण की नीतियों को
लागू न किया जाए।
हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह
धनखड़ ने बुधवार को रोहतक में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कर्मचारी कई
बार सरकार को मांगों के बारे में अवगत करा चुके हैं लेकिन सरकार की नीति
टाल मटोल वाली है। जिसके चलते कर्मचारियों के पास आंदोलन के सिवाय और कोई
रास्ता नहीं है। धनखड़ ने सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु के
मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी।
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
राजस्थान: कांग्रेस नेता प्रशांत बैरवा का विवादित बयान, कहा- भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope