• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सत्ता छीनने के बाद बौखला गए हैं: कैप्टन अभिमन्यु

Power is snatched after snatching: Captain Abhimanyu - Rohtak News in Hindi

रोहतक। हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर जीएसटी को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि हुड्डा नित नये बयान देकर अपने आप को प्रासंगिक बनाने की कोशिश कर रहे है। उन्हें ना तो सत्ता में रहते इसका ज्ञान था और अब सत्ता छीन जाने के बाद वे और अधिक बौखला गये है। हुड्डा अपनी जानकारी दुरूस्त करें। रोहतक में आई आई एम में मैनेजमैंट के पीपीजीपी प्रोग्राम के आंठवे बैच का शुभारंभ था ओर इस मौके पर हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरक्त की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने जीएसटी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हुड्डा को ना तो सत्ता में रहते इस बात का ज्ञान था और सरकार जाने के बाद वे और भी ज्यादा बौखला गये है। उन्होंने हुड्डा को सलाह दी कि वे अपनी जानकारी को दुरूस्त रखे। उन्होंने कहा कि जी एस टी लागू करने से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों से सलाह मश्वरा किया गया था जिस पर सभी राजनीति पार्टियों ने अपनी राय दी थी कि जी एस टी कानून लागू किया जाना चाहिये। जी एस टी को लेकर तमाम फैसले सर्वसम्मति से लिये गये है और इसमें कांग्रेस पार्टी के पार्टी के लोग भी शामिल थे। वित्त मंत्री ने कहा कि जी एस टी को लेकर वोटिंग भी हो सकती थी लेकिन प्रधानमंत्री जी मार्गदर्शन से इस मुद्दे पर वोटिंग की जरूरत नही पडी। कांग्रेस पार्टी अपने समय में भी जी एस टी कानून लागू करना चाहती थी। उन्होंने कहा कि जी एस टी को लेकर काउंसलिंग में कांग्रेस पार्टी के सदस्य भी थे।
उन्होंने जी एस टी पास करने में अपना पूरा सहयोग किया है। हुड्डा पहले उन सदस्यों से पूछ ले उसके बाद ही वे बयान दे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का आचरण नीति विहीन हो गया है और उनकी सोच देश की सोच के साथ मेल नही खाती। ये लोकतंत्र के लिये अच्छी बात नही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Power is snatched after snatching: Captain Abhimanyu
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana news, hindi news, rohtak news, power, snatched, snatching captain abhimanyu, news in hindi, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved