• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस को सबक सिखाएगी जनता : बिप्लब कुमार देब

People will teach a lesson to Congress opposing Ram Temple: Biplab Kumar Deb - Rohtak News in Hindi

रोहतक। हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान रोहतक में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस व उसके सहयोगियों को देश की जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने समाज के गरीब, पिछड़े व कमजोर वर्ग के लोगों को उनके अधिकार दिलाने का काम किया है। मौजूदा सरकार पूर्ण रूप से गरीबों को समर्पित सरकार है। बिप्लब कुमार देब गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के रोहतक के गांव चमारिया में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, पिछड़े व कमजोर वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए जनकल्याणकारी नीतियों को गांव व वार्ड स्तर पर पात्र लोगों के घर द्वार तक पहुंचा दिया है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति व परिवार सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित न रह सके।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही जात-पात से ऊपर उठकर महिला सशक्तिकरण, किसान उत्थान, नौजवानों को रोजगार व गरीबों को सबल बनाने की राजनीति की है। जबकि इसके विपरीत कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए सदैव हुई जात-पात के आधार पर समाज को बांटने व परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया है।
हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर की प्रशंसा करते हुए त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि मनीष कुमार ग्रोवर के प्रयासों से ही रोहतक में एलिवेटेड रोड व एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का निर्माण हुआ है और यही वजह है कि वह रोहतक से गांव चमारिया चंद मिनट में पहुंच गए। बिप्लब कुमार देब ने अन्य नेताओं के साथ जनता के बीच बैठकर देश व प्रदेश की प्रगति को दर्शाती हुई फिल्म को भी देखा।
सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि रोहतक अब सीधा रेलवे लाइन के माध्यम से अयोध्या से जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा। रोहतक के लोग ट्रेन के माध्यम से अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मंदिर के रूप में देश की जनता का वर्षों पुराना सपना साकार होने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर एक उस कार्य को संभव करके दिखाया है, जिसे कांग्रेस सत्ता में रहते हुए असंभव बताकर देश की जनता को गुमराह करने का काम करती थी। उन्होंने कहा कि धारा 370 व 35ए को समाप्त करने में गांव चमारिया की भी भूमिका है। उन्होंने कहा कि अगर गांव चमारिया के मतदाता उन्हें सांसद नहीं बनाते तो वे धारा 370 व 35ए को समाप्त करने के पक्ष में वोट नहीं डाल पाते।
हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, प्रदेश सचिव रेनू डाबला, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, डॉ दिनेश घिलौड़ ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर युवा भाजपा नेता संचित नांदल, यात्रा के संयोजक पार्षद सुरेश किराड़, चेयरमैन बलवान, ज्योत्सना रोहिल्ला, सरपंच सुमन, सरपंच प्रतिनिधि स्वराज हुड्डा, नरेंद्र खट्टर, नरेंद्र वत्स, चेयरमैन सुनील उर्फ भोलू, शमशेर कलिंगा, सतीश ठेकेदार, राजकुमार सुनारिया, सतीश मलिक, धर्मपाल उर्फ काला चेयरमैन, जय भगवान, वजीर खोखर, राजीव भांकर, सोनू दलाल, प्रशांत रांगी, राजाराम सरपंच व प्रेम हुड्डा आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-People will teach a lesson to Congress opposing Ram Temple: Biplab Kumar Deb
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rohtak, state in-charge, haryana bjp, former chief minister, tripura, biplab kumar deb, attacked, congress, other opposition parties, bharat sankalp yatra, people of the country, teach a lesson, allies, opposing, ram temple, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved