रोहतक। हरियाणा के गांव पहरावर में गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्था की जमीन पर जयहिन्द और 36 बिरादरी के भाईचारे द्वारा रविवार, 11 मई को सुबह 11 बजे भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष खीर का प्रसाद और भंडारा आयोजित किया जाएगा। नवीन जयहिन्द ने सभी 36 बिरादरी के भाईचारे, योद्धाओं और भगवान परशुराम के भक्तों को आमंत्रित किया है।
जयहिन्द ने जानकारी दी कि इससे पहले भी वे तीन बार 36 बिरादरी के भाईचारे और फरसाधारी योद्धाओं के साथ मिलकर पहरावर की जमीन पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव मना चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि यदि वे रोहतक में राज्यस्तरीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव मना रहे हैं, तो पहरावर गांव में आकर इस कार्यक्रम में शामिल हों। उन्होंने मुख्यमंत्री से गौड़ ब्राह्मण संस्था के चुनाव पहरावर की जमीन से करवाने और जमीन के विकास के लिए 21 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी करने की घोषणा करने का भी आग्रह किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जयहिन्द ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री ऐसा करते हैं तो वे उनका काजू-किशमिश की खीर से स्वागत करेंगे और अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे, क्योंकि भगवान परशुराम न्याय के देवता हैं।
नवीन जयहिंद ने बताया कि गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्था पहरावर की जमीन पर पहले दो सरकारों ने कब्जा कर लिया था, जिसे 36 बिरादरी के भाईचारे के साथ मिलकर सरकार से वापस लिया गया था।
उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समय उन्होंने पहरावर की विवादित जमीन पर नगर निगम द्वारा लगाया गया बोर्ड उखाड़ दिया था, जिसके बाद उन पर मुकदमा दर्ज हुआ था और इस मामले में अभी भी कोर्ट केस चल रहा है।
गौड़ ब्राह्मण संस्था की जमीन पर जयहिन्द द्वारा भगवान परशुराम की विश्व की सबसे ऊंची 121 फीट ऊंची मूर्ति का मंदिर बनाने की घोषणा भी की गई है, जिसकी नींव रखी जा चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से केवल जमीन पर विकास के लिए 21 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी करने का आग्रह किया, ताकि मंदिर का निर्माण समाज अपने स्तर पर कर सके।
जब हर राज्य विकसित होगा तभी भारत भी विकसित होगा : नीति आयोग की बैठक में बोले मोदी
कोरोना की वापसी की आहट : ठाणे में 21 वर्षीय युवक की मौत और जेएन.1 वैरिएंट का खतरा
वीरता का प्रमाणपत्र सांसद के पास : पहलगाम हमले पर जांगड़ा का बयान-अगर महिलाएं वीरांगना होतीं, तो 26 लोग न मरते
Daily Horoscope