• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को किया जाएगा सम्मानित : सुभाष तायल

Outstanding officials will be honored: Subhash Tayal - Rohtak News in Hindi

-अग्रवाल वैश्य समाज का 30 नवम्बर को होगा 17वां स्थापना दिवस समारोह रोहतक। अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा संगठनात्मक सुदृढ़ता और उत्कृष्ठ कार्यों से उल्लेखनीय योगदान देने वाले पदाधिकारियों को अपने 17वें स्थापना दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। ये जानकारी देते हुए समाज के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष तायल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अनुशंशा से सम्मानित होने वाले पदाधिकारियों के क्रम में महिला विंग से रोहतक जिलाध्यक्ष बृजबाला गुप्ता व पलवल जिलाध्यक्ष रीना अग्रवाल को, मुख्य इकाई से भिवानी विधानसभा के निवर्तमान अध्यक्ष ललित मित्तल व अम्बाला विधानसभा अध्यक्ष आयुष गुप्ता तथा युवा विंग से सिरसा लोकसभा अध्यक्ष पार्षद निखिल बंसल तथा महेन्द्रगढ़ जिलाध्यक्ष चिराग अग्रवाल को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि संगठन की गतिविधियों को मजबूत बनाने तथा समाज को संगठित रखने में इन पदाधिकारियों का योगदान अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक रहा है। उनकी प्रतिबद्धता, कार्य कौशल और समर्पण भाव को देखते हुए समाज ने उन्हें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर मंच पर सम्मानित करने का निर्णय लिया है। सुभाष तायल ने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा अपने गौरवशाली इतिहास और सामाजिक एकता की पहचान को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष 17वां स्थापना दिवस समारोह भव्य रूप से मनाने जा रहा है। समारोह 30 नवम्बर 2025 (रविवार) को प्रात: 10:30 बजे होटल ग्रेस, अम्बाला रोड, कैथल (नजदीक विश्वकर्मा चौक) पर आयोजित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अध्यक्षता एवं नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस स्थापना दिवस समारोह में समाज के प्रदेशभर से पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सम्मानित वैश्य बंधु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज का स्थापना दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह उस संघर्ष, समर्पण और सेवा यात्रा का प्रतीक है, जिसने समाज को आज प्रदेश में एक मजबूत संगठन के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि संगठन की स्थापना से लेकर अब तक अग्रवाल वैश्य समाज ने राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण और युवा मार्गदर्शन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने ने कहा कि यह आयोजन समाज के उन सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्मानित करने का अवसर भी है, जिन्होंने अपने नि:स्वार्थ सेवा भाव से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इस कड़ी में समाज की तीनों इकाईयों के दो-दो पदाधिकारियों को संगठन के प्रति उत्कर्ष कार्य करने पर सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की एकता और सामूहिक सहभागिता को और सशक्त बनाना है। उन्होंने समाज के सभी जिलाध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्षों, महिला एवं युवा इकाइयों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्थापना दिवस समारोह में भाग लें और समाज की इस गौरवशाली यात्रा के साक्षी बनें। अग्रवाल वैश्य समाज ने सदैव ‘एकता में शक्ति’ के सिद्धांत पर कार्य किया है। समाज के हर सदस्य का योगदान इस संगठन की रीढ़ है। स्थापना दिवस वह अवसर है जब हम अपने अतीत से प्रेरणा लेकर भविष्य के लिए नई दिशा तय करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष का स्थापना दिवस विशेष रहेगा क्योंकि इसमें न केवल समाज की उपलब्धियों का प्रदर्शन होगा, बल्कि भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी वैश्य बंधुओं से अपील की कि वे 30 नवम्बर को परिवार सहित कार्यक्रम में अवश्य पहुंचे और समाज की इस प्रेरणादायी यात्रा का हिस्सा बने।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Outstanding officials will be honored: Subhash Tayal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rohtak, agarwal vaishya samaj, foundation day celebration\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved