• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकारी पत्रिका में घूघंट वाली महिला को हरियाणा की आन बान शान बताने का विरोध

Opposing the woman in the official magazine to tell her the honor of Haryana - Rohtak News in Hindi

रोहतक। हरियाणा सरकार की मैगजीन के फ्रंट पेज पर घूंघट को आनबान शान ,हरियाणा की पहचान के साथ एक ग्रामीण महिला को घूंघट में दिखाया गया है। जिसका अब हरियाणा में महिला संगठनों और छात्राओं ने विरोध करना शुरू कर दिया है। अखिल भारतीय जनवादी महिला संघर्ष समिति ने इस तरह से घूंघट को आनबान शान ,हरियाणा की पहचान पर आपत्ति जताते हुए जिसे निंदनीय करार दिया है। सरकार को इसे तुरंत हटाने की मांग की है अगर सरकार ने इसे नहीं हटाया तो प्रदर्शन कर इसकी प्रतियां जलायेंगीं। वहीँ घूंघट को छात्राओं ने भी इसे दासता और उनकी आजादी पर पाबंधी लगाई जाने की बात की। दूसरी तरफ घूंघट करने वाली ग्रामीण महिलाओं बताया कि घूंघट उनकी छोटे -बड़े की इज्जत करने का प्रतीक है। अखिल भारतीय जनवादी महिला संघर्ष समिति की महासचिव सविता बताया कि यह बहुत निंदनीय है सरकार की मैगजीन पर एक महिला को घूंघट में दिखाया है और उसे हरियाणा की आनबान शान ,हरियाणा की पहचान बताया है। सरकार किस प्रकार से हरियाणा छवि लोगो के बीच में ले जाना चाहते है। हरियाणा की आनबान शान घूंघट नहीं बल्कि वो बेटियां है जो खेल ,शिक्षा क्षेत्र में और अंतरिक्ष में अपना नाम रोशन कर चुकी है। घूंघट शोषण का प्रतीक है,घूंघट महिलाओं के नहीं बोलने की का प्रतीक है। हमारे संघठन ने महिलाओं को घूंघट हटाए जाने का अभियान भी चलाया है। सरकार का काम समाज में गलत प्रथाओं को हटाए जाने का काम ना की कुप्रथाओं का बढ़ावा देना। सरकार उन्हें दूर करने का काम करे ना कि उनको हरियाणा की आनबान शान के रूप में प्रतुस्त करे। सरकार बेटी पढ़ाओं ,बेटी बचाओं का अभियान चलाया जो लड़कियां लिखेगी पड़ेगी क्या उन्हें घूंघट देखना चाहती है। घूंघट कैसे हरियाणा की आनबान शान है। जो लड़की -महिलाये घूंघट की प्रथा को तोड़ रही वे है हरियाणा की आनबान शान। सरकार को यह कदम वापिस लेना चाहिए नहीं तो इसकी प्रदर्शन कर प्रतियां फूंकी जाएँगी। वहीँ घूंघट को हरियाणा की पहचान बताये जाने पर छात्राओं ने भी विरोध किया है। छात्राओं का कहना है सरकार ने जिस तरह से घूंघट को आनबान शान हरियाणा की पहचान को बढ़ावा दिया वह बिलकुल गलत है ,घूंघट महिलाओं की आजादी पर पाबंदी का प्रतीक है। घूंघट को इस तरह बताना निंदनीय है। लड़कियां हर क्षेत्र में है आज राष्ट्रपति तक बन गई और हरियाणा की लड़कियां अंतरिक्ष तक गई है। घूंघट भेदभाव का प्रतीक है। सरकार बेटी पढ़ाओं और बेटी बचाव नारा दे रही लेकिन इस तरह से घूंघट को बढ़ावा देना उन्हें आगे बढ़ाने की बजाय पीछे करने का प्रयास है। दूसरी तरफ घूंघट करने वाली ग्रामीण महिलाओं बताया कि घूंघट उनकी छोटे -बड़े की इज्जत करने का प्रतीक है

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Opposing the woman in the official magazine to tell her the honor of Haryana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana news, hindi news, rohtak news, opposing, woman, in gunghat, official magazine, honor of haryana, news in hindi, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved