• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाराष्ट्र में हुई एनडीए की प्रचंड जीत पीएम मोदी की नीतियों की जीत है : बड़ौली

NDAs massive victory in Maharashtra is the victory of PM Modis policies: Baroli - Rohtak News in Hindi

रोहतक। भारतीय जनता पार्टी की उपचुनावों और महाराष्ट्र में हुई प्रचंड जीत से भाजपाईयों में जश्न का माहौल है। शनिवार को रोहतक स्थित पार्टी कार्यालय ‘‘मंगल कमल’’ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली के साथ जश्न मनाया। बड़ौली ने भाजपा की जीत पर देश के मतदाताओं का आभार जताया और भाजपा की इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत कहा। उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस अब फिर से ईवीएम पर अलाप करेंगी। बड़ौली ने कहा कि अब भारत कांग्रेस मुक्त भारत होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीति के मायनों को बदला है और लोकतंत्र को मजबूत किया है। डबल इंजन की सरकार ने सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर चलते हुए गरीब कल्याण की योजनाएं गरीबों के घरों तक पहुंचाई है। यह जीत पीएम मोदी की नीतियों की जीत है। देश और प्रदेश के लोगों का भाजपा पर जो विश्वास बढ़ा है उसकी जीत है। उन्होंने कहा कि जनता जो भी फैसला करती है वह अच्छा काम करने वालों के पक्ष में ही करती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ईवीएम को खराब बताना कांग्रेस की आदत बन गई है। कांग्रेस के पास ना सोच है और ना ही कोई नीति है। मीडिया की सुर्खियों में रहने के लिए कांग्रेस के लोग उलटी-सीधी बयान बाजी करते हैं। श्री बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया, देश की जनता को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करके देश को बदनाम करने का पाप कांग्रेस ने किया। गरीब के हक को भ्रष्टाचार के रास्ते से हड़पने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया। कांग्रेस की सोच और नीतियों का ही परिणाम है कि देश और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है।

आम आदमी पार्टी को निशाने पर लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि आम आदमी पार्टी की राजनीति दिल्ली और पंजाब की जनता देख रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने माहौल को खराब किया है। जेल से सरकार चलाने का अनुभव भी आम आदमी पार्टी के पास है। उन्होंने एक अन्य सवाल पर बोलते हुए कहा कि चुनाव में कांग्रेस ने किस तरह से 100-100 गज के प्लॉट के झूठे फार्म भरवाएं, खटाखट 8500 रुपये देने और आरक्षण व संविधान को लेकर लोगों को भ्रमित किया। जनता कांग्रेस को पहचान चुकी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। भाजपा ने संकल्प पत्र में जो वादे किए हैं उन्हें पूरा करेगी। नायब सरकार ने 100 दिन के काम तय किए हैं। तीसरी बार सरकार बनते ही सीएम नायब सिंह सैनी ने 24000 युवाओं को नौकरियां दी, आरक्षण में वर्गीकरण के सर्वोच्च न्यालय के आदेश को लागू किया। बड़ौली ने कहा कि भाजपा हर काम योजनाबद्ध होकर करती है। किसान, महिलाएं, युवा, व्यापारी, कर्मचारी सहित सभी वर्गों का ध्यान रखना ही हमारी सरकार की खूबसूरती है।

पराली प्रबंधन पर बोलते हुए बड़ौली ने कहा कि हरियाणा सरकार एक एकड़ की पराली पर 7 से 10 हजार रुपये दे रही है। हरियाणा का किसान पर्यावरण प्रेमी और जागरूक है। सरकार ने पराली प्रबंधन के लिए पानीपत में एथानॉल का प्लांट लगाया है, लेकिन कांग्रेस के नेता आरोप लगाने से नहीं चूकते। भाजपा के सदस्यता अभियान पर उन्होंने कहा कि हम जल्द ही 50 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने के लक्ष्य को पूरा करेंगे।

प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, जिला अध्यक्ष रणबीर सिंह ढाका, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन , प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, जिला महामंत्री सुखबिर चंदोलिया, जिला मीडिया प्रभारी तरूण शन्नी शर्मा, महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सुमन, हरिओम मित्तल, वजीर खोखर, दीपू नागपाल, अंकित शर्मा पंकज शर्मा, आशा शर्मा अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


संगठन पर्व सदस्यता अभियान के निमित्त रोहतक में युवा विस्तारकों की कार्यशाला का आयोजन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली और संगठन मंत्री ने सदस्यता अभियान में तेजी लाने का किया आग्रह

संगठन पर्व सदस्यता अभियान के निमित्त भाजपा प्रदेश कार्यालय रोहतक में युवा विस्तारक कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, संगठन महामंत्री फनींद्रनाथ शर्मा और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया कार्यक्रम के संयोजक भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षित दहिया मौजूद रहे।

कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने सदस्यता अभियान और तेज गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाएं और लोगों को पार्टी से जोड़ें। वहीं संगठन मंत्री फण्ीन्द्रनाथ शर्मा ने भी युवाओं को अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का मूलमंत्र बताया। उन्होंने कहा कि युवा विस्तारक सभी 22 जिलों और 313 मंडलों में जाएं और लोगों को भाजपा के प्रति प्रेरित कर जोड़ने का काम करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NDAs massive victory in Maharashtra is the victory of PM Modis policies: Baroli
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rohtak, bharatiya janata party, by-elections, maharashtra, state president pandit mohan lal baroli, prime minister narendra modi\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved