• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने शहीद उधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया

Minister Karnadov Kamboj unveiled the statue of Shaheed Udham Singh in rohtak - Rohtak News in Hindi

रोहतक। हरियाणा के खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने वीरवार को गांव रिंडल में शहीद उधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया और झंडा फहराया। उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शहीद उधम सिंह एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे,जिन्होंने देश की देश की आन-बान-शान के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया और विदेशी धरती पर जाकर देश के स्वाभिमान का बदला लिया।

मंत्री काम्बोज ने कहा कि भारत महापुरूषों एवं वीरों की पावन धरा है, इन राष्ट्रभक्तों ने देश की खातिर अपने प्राणों का बलिदान दिया, उन्हीं शहीदों के बलिदान की बदौलत आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति इतनी महान है कि जहां व्यक्ति सुबह उठकर पहला कदम रखते ही धरती मां को नमस्कार करते है,ऐसे संस्कार केवल भारत देश में ही है। हमें युवा पीढ़ी को भी संस्कारवान बनाना है ताकि देश को एक अच्छे नागरिक मिल सके।


उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा महापुरूषों एवं वीर शहीदों को पूरा मान-सम्मान दिया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों का नाम भी महापुरूषों व शहीदों के नाम पर रखे जा रहे हैं ताकि आने वाली पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा मिल सके। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा दूसरे प्रदेशों से लगती सीमाओं पर वीर शहीदों के नाम पर प्रवेश द्वार भी बनाये जा रहे है और शहीद उधम सिंह के नाम पर भी प्रवेश द्वार बनेगा। उन्होंने कहा कि शहीद किसी एक जाति विशेष के नहीं होते,वह तो सभी समुदाय के होते है, हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्र के नवनिर्माण में अपना सहयोग देना चाहिए।


हरियाणा काम्बोज सभा के जिला प्रधान ईश्वर काम्बोज ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा अपनी घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए जिला मुख्यालय पर शहीद उधम सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की शुरूआत करनाल जिला से कर दी गई है और ऐसी प्रतिमाएं सभी जिला मुख्यालयों पर लगाई जाएगी। इसका श्रेय हरियाणा के खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज को जाता है,क्योंकि पिछले वर्ष हरियाणा काम्बोज सभा द्वारा कुरूक्षेत्र में शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के समक्ष यह मांग रखी गई थी। उन्होंने शहीद उधम सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला और कार्यक्रम में उपस्थित माताओं का आह्वान किया कि वे अपने बच्चों का पालन पोषण सही तरीके से करें और उन्हें अच्छे संस्कार दे ताकि देश को राष्ट्रभक्त मिले।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Minister Karnadov Kamboj unveiled the statue of Shaheed Udham Singh in rohtak
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: minister karnadov kamboj, minister unveiled the statue of shaheed udham singh in rohtak, rohtak update news, rohtak latest news, हरियाणा सरकार, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved