रोहतक । कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इनेलो की 25 सितंबर की भिवानी रैली पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि इनेलो अतीत का हिस्सा बन गई है और इनेलो की दुकान बंद होने की कगार पर है। रैली के जरिए वजूद बचाने का प्रयास हो रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सांसद रविवार को रोहतक में एक सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी से साफ तौर पर इंकार किया। उन्होंने कहा कि विचारधारा और नेतृत्व को लेकर पार्टी एक है। समय आने पर सब एकजुट हो जाते हैं। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार के तीन साल के कामकाज पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने विकास के पहिए पर ब्रेक लगा दिए हैं। प्रदेश के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस शासनकाल में जो प्रदेश खुशहाली की ओर अग्रसर था, उसे विकास की पटरी से उतारने की कोशिश हो रही है। अब यह प्रदेश आर्थिक मंदी की चपेट में है।
दीपेंद्र हुड्डा ने डेरा सच्चा सौदा प्रकरण पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पंचकूला की घटना रोकी जा सकती थी। लेकिन भाजपा डेरे के आगे नतमस्तक रही। अब यह जिम्मेदारी सरकार की है कि वह नुकसान की भरपाई किस तरह करे। कांग्रेस सांसद ने प्रदेश में छेड़छाड़ व यौन शोषण की घटनाओं पर भी चिंता जताई।
शराब घोटाला मामला: केजरीवाल की ED हिरासत पर फैसला अदालत ने सुरक्षित रखा
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope