रोहतक। आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर गुरुवार को रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में भाजपा ने ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में कार्यक्रम आयोजित कर आपातकाल को लोकतंत्र का काला अध्याय बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ समेत कई नेताओं ने 100 से अधिक लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया। सभी नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आपातकाल को लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला बताया तथा नई पीढ़ी को उस दौर से सबक लेने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम स्थल पर आपातकाल से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जनता मालिक है, सत्ता उसकी सेवा का माध्यम है, यह भाव ही मोदी सरकार की कार्यसंस्कृति का मूल है। प्रधानमंत्री मोदी के लिए लोकतंत्र राष्ट्र जीवन की आत्मा है। संविधान हत्या दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव सजग रहना होगा।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि 25 जून केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र पर हुए सबसे बड़े प्रहार की स्मृति का दिन है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, संघर्ष और त्याग से प्राप्त लोकतंत्र को 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर कुचलने का प्रयास किया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शेखावत ने कहा कि हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, यातनाएं सही और काल कोठरियों में जीवन बिताया। ऐसे बलिदानों से प्राप्त लोकतंत्र की आत्मा को इंदिरा गांधी ने आपातकाल के दौरान घायल किया और कुचला गया। उस समय मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए, प्रेस की स्वतंत्रता समाप्त कर दी गई और विपक्षी नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा कि संविधान हत्या दिवस मनाने का उद्देश्य किसी के प्रति कटुता रखना नहीं, बल्कि इतिहास से सीख लेकर भविष्य में ऐसी परिस्थितियां दोबारा उत्पन्न न होने देने का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र भारत की आत्मा और उसके डीएनए में है। भारत में लोकतांत्रिक परंपराएं प्राचीन काल से रही हैं और वैशाली जैसे गणराज्य इसका प्रमाण हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 12 जून 1975 को न्यायालय द्वारा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुनाव को निरस्त किए जाने के बाद देश में आपातकाल लागू किया गया। मीडिया पर सेंसरशिप लगाई गई और मीसा कानून के तहत अनेक नेताओं को जेलों में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व में चले आंदोलन ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए देशभर में जनजागरण का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि आपातकाल केवल राजनीतिक संकट नहीं था, बल्कि लाखों परिवारों की पीड़ा की कहानी भी था। जबरन नसबंदी, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश और आम नागरिकों पर अत्याचार उस दौर की कड़वी सच्चाइयां थी। उन्होंने कहा कि रोहतक और हरियाणा भी उस कालखंड के महत्वपूर्ण साक्षी रहे हैं।
शेखावत ने कहा कि इतिहास गवाह है कि लोकतंत्र को दबाने के हर प्रयास का अंत हुआ है। वर्ष 1977 के चुनाव में देश की जनता ने अपने मताधिकार के माध्यम से अहंकारी शासन को सत्ता से बाहर कर लोकतंत्र की ताकत का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि संविधान हत्या दिवस हमें लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और संविधान की मर्यादा बनाए रखने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान लोगों का लोकतंत्र पर विश्वास डगमगाने लगा था। उस समय भ्रष्टाचार चरम पर था और देश कई मोर्चों पर चुनौतियों का सामना कर रहा था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए को अवसर दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज एनडीए सरकार उस विश्वास पर खरा उतरते हुए वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।
शेखावत ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों में जनता का लोकतंत्र और सरकार पर विश्वास मजबूत हुआ है। देश आर्थिक प्रगति के साथ-साथ सामरिक रूप से भी सशक्त बन रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण केवल आर्थिक उन्नति तक सीमित नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक रूप से समृद्ध, अपनी जड़ों से जुड़ा और जागरूक लोकतांत्रिक समाज भी इसकी आधारशिला है।
उन्होंने कहा कि ऐसी पीढ़ी तैयार करने की आवश्यकता है, जिसमें सभ्यतागत चेतना हो, जो भारतीय संस्कृति और मूल्यों पर गर्व करे तथा राष्ट्रविरोधी और आसुरी शक्तियों का सामना करने के लिए सदैव तैयार रहे। नागरिकों को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध होना चाहिए। संविधान पर गर्व करते हुए कर्तव्यनिष्ठ समाज का निर्माण ही विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत को सामरिक रूप से आत्मनिर्भर, आर्थिक रूप से संपन्न और तकनीकी क्षेत्र में विश्व का पुरोधा राष्ट्र बनाना है। साथ ही देश को दुनिया का सबसे जागरूक लोकतंत्र बनाने का संकल्प भी लेना होगा।
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम विकसित भारत के इस संकल्प का बीजारोपण है। आपातकाल को याद करते हुए शेखावत ने कहा कि वह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का अंधकारमय अध्याय था, जिससे सीख लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक मजबूत करना समय की आवश्यकता है।
श्रावण शिवरात्रि पर वैष्णव तिलक और ओम से सजे बाबा महाकाल, श्री राम की माला पहन भक्तों को दिए दर्शन
10 अगस्त का पंचांग: सावन के दूसरे सोमवार पर बन रहा अद्भुत संयोग, महादेव की पूजा से बनेंगे सारे काम
बिहार में बड़े फिल्म शूट की तैयारी, सुनील शेट्टी बोले- 'अक्टूबर से 50-60 दिन तक होगी शूटिंग'
घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका
2027 में लॉन्च होगी Hero MotoCorp की पहली EV बाइक, दो नए प्लेटफॉर्म पर तैयार होंगे मॉडल
पेट और हिप की चर्बी को कहें अलविदा, उष्ट्रासन से शरीर बनेगा ज्यादा लचीला और मजबूत
गुलशन कुमार के नाम पर आज क्या-क्या है? 'कैसेट किंग' की मौत के 29 साल बाद भी कायम है ये विरासत
सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करना कितना सही? वजन घटाने के चक्कर में न करें ये गलती
कार्तिक आर्यन की ‘चंदू चैंपियन’ की जर्नी हुई पूरी, नेशनल अवॉर्ड जीतने पर कबीर खान ने रस मलाई खिलाकर मनाया जश्न
लोमड़ी के बजाय कुत्ता कहलाना पसंद करूंगी, नसीरुद्दीन शाह के कमेंट पर कंगना रनौत का पलटवार
'शेर वाला गाना सुनाओ', केबीसी में प्रीति जिंटा ने बताया बच्चे अमिताभ बच्चन को ऐसे याद करते हैं
साप्ताहिक राशिफल 10 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक
राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राजवंश पब्लिक स्कूल की सान्वी ने जीता रजत पदक
टाइगर श्रॉफ के साथ अपकमिंग एक्शन फिल्म के सेट से पश्मीना रोशन ने शेयर की झलकियां, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट
'कभी अलविदा ना कहना' ने पूरे किए 20 साल, मेकर्स ने शेयर किए फिल्म से जुड़े अनदेखे क्लिप
एक फ्रेम में दिखीं कपूर परिवार की 4 पीढ़ियां, नीतू कपूर ने शेयर की दुर्लभ तस्वीर
मां के साथ जिम पहुंचीं अक्षरा सिंह, बोलीं-अब तक का सबसे अच्छा वर्कआउट पार्टनर
11 अगस्त का पंचांग: सावन महीने की शिवरात्रि पर महादेव की पूजा करना विशेष फलदाई, सुबह 7:58 से 9:25 बजे तक अमृत काल
6 राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल: भोपाल में 7 इंच बारिश, हाड़ौती में 12 इंच बरसा पानी; बिहार में बिजली गिरने से 9 मौतें

फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज से की शादी, 10 साल की डेटिंग के बाद रचाई कोर्ट मैरिज

'भारत के युवा सिर्फ कल के नेता नहीं, आज के राष्ट्र-निर्माता भी', अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
राशिफल 11 अगस्त: इन राशियों के लिए रहेगा खास दिन, नौकरी और कारोबार में मिल सकते हैं नए अवसर
'कभी अलविदा ना कहना' ने पूरे किए 20 साल, मेकर्स ने शेयर किए फिल्म से जुड़े अनदेखे क्लिप
मां के साथ जिम पहुंचीं अक्षरा सिंह, बोलीं-अब तक का सबसे अच्छा वर्कआउट पार्टनर
श्रावण शिवरात्रि पर निमरत कौर ने अरब सागर के तट पर स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए
गुलशन कुमार के नाम पर आज क्या-क्या है? 'कैसेट किंग' की मौत के 29 साल बाद भी कायम है ये विरासत
रवि के. चंद्रन ने शेयर की 'दिल चाहता है' की यादें, बोले- कल्ट क्लासिक बन जाएगी पता नहीं था
एक फ्रेम में दिखीं कपूर परिवार की 4 पीढ़ियां, नीतू कपूर ने शेयर की दुर्लभ तस्वीर
'18 सीजन तक क्या कर रहे थे?' जब अमिताभ बच्चन ने सनी देओल से पूछा सवाल, बोले-'मैं शो से बहुत डरता था'
'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू, विजय सेतुपति से बोलीं- 'पहले गोली चलाते हैं, फिर बात'
मल्लिका शेरावत के साथ नजर आए तेज प्रताप यादव, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास वीडियो
जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएगा घुटना संचालन, आयुष मंत्रालय से जानिए सही विधि
बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ने की वजह सिर्फ बच्चे नहीं, नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा
लंबे समय तक बैठने से होने वाली समस्याओं में कारगर है ऊर्ध्वमुख पश्चिमोत्तानासन, जानिए इसके फायदे
घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका
ऑफिस में घंटों बैठते हैं? रोज करें पादहस्तासन, तनाव और अकड़न से मिलेगा छुटकारा
सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करना कितना सही? वजन घटाने के चक्कर में न करें ये गलती
सुभाष घई ने ओशो को बताया जीवन बदलने वाला गुरु, बोले- 'उन्होंने मुझे खुद को समझने की ताकत दी'
उंगलियां, कोहनी और घुटने पड़ गए हैं काले तो न करें नजरअंदाज, ये हो सकते हैं संकेत
बाहरी दुनिया के शोर से पाएं मुक्ति, अपनाएं कर्णपीड़ासन और बढ़ाएं मानसिक एकाग्रता
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
रोजाना शराब की एक ड्रिंक भी बढ़ा सकती है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा: अध्ययन
डिजिटल दौर में आंखों का रखें ख्याल, आयुर्वेद के ये आसान उपाय आएंगे काम
रीढ़ को मजबूत कर पाचन को बेहतर बनाता है अर्ध मत्स्येंद्रासन, आयुष मंत्रालय ने गिनाए फायदे
गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर
गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
खराब जीवनशैली और पीठ की जकड़न से हैं परेशान? रोजाना करें 'सेतु बंध सर्वांगासन'
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं ये 5 चीजें, चेहरे की गंदगी और ऑयली स्किन से मिलेगा छुटकारा
पिंच मयूरासन से पाएं मजबूत कंधे और फिट शरीर, जानिए इसे करने का आसान उपाय
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
क्या हाई ब्लड प्रेशर बदल सकता है आपका व्यक्तित्व? नई स्टडी में सामने आया चौंकाने वाला दावा
रिलेशनशिप में किस समय आए पार्टनर के करीब, जरूरत से पहले लगाव देगा नुकसान
माइग्रेन के दर्द को बढ़ा सकती हैं ये 5 गलतियां, छोटी-छोटी आदतों में बदलाव से मिलेगी राहत
हनुमानासन : पैरों, कूल्हों और जांघों की जकड़न करता है दूर, पेल्विक मसल्स के लिए भी खास फायदेमंद
बच्चों की सेहत के लिए जरूरी हैं फल और सब्जियां, उम्र के हिसाब से दें सही मात्रा
पेट की समस्या और मोटापे से छुटकारा दिलाएगा नावासन
देखें आज 12/08/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope