• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रोहतक में दो लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए हैड कांस्टेबल राकेश रंगे हाथों गिरफ्तार

In Rohtak, head constable Rakesh was arrested while accepting a bribe of two lakh rupees - Rohtak News in Hindi

रोहतक। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की रोहतक टीम ने आज भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल, बादली, जिला झज्जर में तैनात हैड कांस्टेबल राकेश को ₹200000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत प्राप्त हुई थी कि हेड कांस्टेबल राकेश द्वारा एक मामले में बहादुरगढ़ तहसील के गांव कानोंदा के शराब विक्रेता का नाम असौदा (बहादुरगढ़) में दर्ज एफआईआर में से निकालने की एवज में ₹200000 की रिश्वत की मांग की गई है। शिकायत के आधार पर ब्यूरो की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई और उसे ₹200000 की रिश्वत लेते हुए झज्जर जिला की अनाज मंडी से रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी की गाड़ी से 7.50 लाख रुपए की नकदी और बरामद की गई है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई। आरोपी के खिलाफ रोहतक एंटी करप्शन ब्यूरो के पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की गई है। इस मामले में आवश्यक सबूत जुटाते हुए कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In Rohtak, head constable Rakesh was arrested while accepting a bribe of two lakh rupees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rohtak, haryana, anti-corruption bureau, action, arrest, head constable rakesh, bribe, ₹200000, anti-narcotics cell, badli, district jhajjar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved