• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ICAI प्रेसिडेंट अनिकेत सुनील तलाटी ने किया रोहतक में सीए स्टूडेंट के लिए लाइब्रेरी का उद्घाटन

ICAI President Aniket Sunil Talati inaugurated the library for CA students in Rohtak - Rohtak News in Hindi

रोहतक। जिले में पहली बार 100 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं 150 से अधिक सीए स्टूडेंट्स से खचाखच भरे समारोह में ऑल इंडिया के प्रेसिडेंट अनिकेत सुनील तलाटी ने बताया कि पूरे भारत में इंस्टीट्यूट की 174 ब्रांच हैं। इस साल उन्होंने 15 जगह लाइब्रेरी की अनुमति प्रदान की है। उसमें से नॉर्थ रीजन की पहली लाइब्रेरी रोहतक में खुली है जिसमें 60 विद्यार्थी इसका लाभ उठाएंगे। इस मौके पर सेंट्रल काउंसिल मेंबर सीए संजय कुमार अग्रवाल, सीए चरनजोत सिंह नंदा, सीए हंसराज चुघ, सीए संजीव सिंघल, सीए प्रमोद जैन, सीए राज चावला नॉर्थ रीजन से अध्यक्ष गौरव गर्ग, सेक्रेटरी अभिनव अग्रवाल, रीजनल काउंसिल मेंबर्स संगम अग्रवाल, सीए गौरव अग्रवाल एवं रोहतक से 100 से भी अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं 125 से अधिक सीए स्टूडेंट्स ने भाग लिया। इस अवसर पर ऑल इंडिया प्रेसिडेंट ने इंस्टीट्यूट की रोहतक शाखा के अध्यक्ष सीए गौरव बंसल और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि लाइब्रेरी बच्चों के भविष्य के लिए बहुत ही सराहनीय कदम है पिछले 1 साल में रोहतक ब्रांच ने विद्यार्थियों के लिए अनेक कार्य किए है।
रोहतक शाखा के अध्यक्ष सीए गौरव बंसल ने बताया कि इसमें सिर्फ सीए छात्र ही आ सकते हैं और इसका सिर्फ मकसद है शहर में ज्यादा से ज्यादा बच्चे सीए बने और बताया कि इसका समय सुबह 9:00 से रात्रि 8:00 तक रहेगा और यह लाइब्रेरी दूसरी मंजिल पर गीता काम्प्लेक्स परिसर में बनाई गई है जिसमे सीए से संबंधित किताबें भी उपलब्ध रहेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सीए पूर्ण लूथरा, सीए गुंजन, सीए निखिल नारंग, सीए चिराग पुनियानी, सीए सुरेंद्र चुघ, पूर्व प्रधान सुशील कुमार जैन, संदीप कुमार जैन, सचिन भुटानी, मनमोहन गुप्ता, अजय हुड्डा, निमेष वशिष्ठ, आशीष गर्ग, अजय ढींगरा, गणेश दास गोयल उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ICAI President Aniket Sunil Talati inaugurated the library for CA students in Rohtak
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rohtak, all india president, aniket sunil talati, 174 branches, institute, all over india, function, 100 chartered accountants, 150 ca students, first time, district, permission, 15 library locations, north region, first library, rohtak, 60 students, benefit, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved