• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणाः मांगों को मनवाने के लिए रोडवेज कर्मचारी 5 सितंबर को राज्य व्यापी हड़ताल करेंगे

Haryana: Roadways employees to go on state-wide strike on September 5 to press for their demands - Rohtak News in Hindi

खास खबर। रोहतक आज 13 अगस्त को हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा द्वारा पूर्व में घोषित प्रोग्राम के तहत आज रोहतक डिपो में सुरेश नेहरा, संदीप सिंघवा, सुमेश कुंडू, जोगिंद्र ढुल, मंजीत करोर की अध्यक्षता में प्रदर्शन करके महाप्रबंधक को परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। जिसका संचालन संयुक्त रूप से नरेश सांगवान, मंजीत दलाल जयभगवान चालक ने किया गया।
प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मोर्चे के जगदीप लाठर, वीरेन्द्र सिंघरोहा, दिनेश हुड्डा, ओम डाबोदा और वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि परिवहन मंत्री कर्मचारियों से किए गए वायदे पर अमल नहीं कर रहे है।
उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को परिवहन मंत्री के आवास के घेराव के दौरान मंत्री ने कर्मचारियों के बीच पहुंचकर ज्ञापन लिया था और 15 दिन के भीतर कर्मचारियों की मांगों पर बैठक बुलाने का आश्वासन दिया था। लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी बैठक बुलाने संबंधी पत्र जारी नहीं किया गया है। इससे रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष है।
नेताओं ने कहा कि परिवहन मंत्री की वादाखिलाफी के विरोध में आज 13 अगस्त को हरियाणा रोडवेज के सभी डिपो में दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार यदि कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में परिचालकों का पे-ग्रेड बढ़ाना तथा लिपिकों की तर्ज पर तीन वेतन वृद्धि देना, जोखिम वाली ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को जोखिम भत्ता देना, चालकों का पे-ग्रेड बढ़ाना तथा स्टैंड इंचार्ज का पद सृजित कर पदोन्नति देना शामिल है। इसके अलावा 2016 में भर्ती चालकों को पक्का करने, 2018 में भर्ती कर्मशाला कर्मचारियों को तकनीकी पदों पर पदोन्नति देने तथा HKRN के माध्यम से लगे परिचालकों सहित सभी कर्मचारियों को पक्का करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है।
उन्होंने कहा कि घाटे का सौदा साबित हो रही इलेक्ट्रिक बसों की ठेका व्यवस्था को समाप्त किया जाए, कर्मचारियों को पहले की तरह अर्जित अवकाश का लाभ दिया जाए, कार्यालय सहायकों के पदों में बढ़ोतरी कर लिपिकों की पदोन्न।
नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि रोडवेज का कर्मचारी हड़ताल जैसे बड़े आंदोलन करके आम जनता को परेशानी करना नहीं चाहता। लेकिन परिवहन मंत्री कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान की ओर वार्ता बैठक का कदम नहीं बढ़ा रहे हैं। जिससे कर्मचारियों में बहुत रोष है। प्रदेश भर के सभी डिपो में परिवहन मंत्री परिवहन मंत्री की वादा खिलाफी के खिलाफ एवं अपनी मांगे मनवाने के लिए 5 सितंबर को मजबूरी में राज्य व्यापी हड़ताल करेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana: Roadways employees to go on state-wide strike on September 5 to press for their demands
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana roadways employees joint front rohtak demonstration, transport minister memorandum, suresh nehra sandeep singhwa, naresh sangwan manjeet dalal, rohtak depot employee protest, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved