रोहतक। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राज्य स्तरीय समारोह में ज्ञात-अज्ञात देशभक्तों और वीर शहीदों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने आह्वान किया कि प्रदेशवासी महान सांस्कृतिक परम्पराओं, उच्च नैतिक एवं मानवीय मूल्यों पर चलते हुए खुशहाल एवं आत्म निर्भर हरियाणा तथा नया भारतवर्ष बनाने का संकल्प लें।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय स्थानीय राजीव गांधी खेल स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने स्थानीय महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर में स्थित राज्य स्तरीय शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
राज्यपाल ने ध्वजारोहण के बाद पुलिस महानिदेशक पीके अग्रावल और परेड कमांडर आईपीएस मयंक मिश्रा के साथ खुली जीप में सवार होकर परेड में शामिल टुकडिय़ों का निरीक्षण किया। परेड कमांडर आईपीएस मयंक मिश्रा के नेतृत्व में मार्च पास्ट में मंच के सामने से गुजरती टुकडिय़ों की सलामी ली। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बंडारू दत्तात्रेय ने भारत छोड़ो आंदोलन में रोहतक के योगदान का जिक्र करते हुए कहाकि इस आंदोलन में लगभग 400 लोगों ने गिरफ्तारियां दी थी। उन्होंने हजारों देशभक्तों व वीर शहीदों को नमन किया, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में हर नागरिक अपने घरों पर तिरंगा फहराकर गर्व महसूस कर रहा है। हम शहीदों के बलिदानों का कर्ज तो नहीं चुका सकते, परंतु उनके परिजनों की देखभाल करके उनके प्रति कृतज्ञता अवश्य जता सकते हैं।
स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए शानदार कार्यक्रम:
स्वतंत्रता दिवस समारोह में 20 विद्यालयों के लगभग 1600 विद्यार्थियों ने सामूहिक शारीरिक अभ्यास में हिस्सा लिया। सांसकृतिक कार्यक्रमों में 8 विद्यालयों के 644 विद्यार्थियों ने देशभक्ति तथा हरियाणवीं समृद्घ संस्कृति की झलक बिखेरते सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हरियाणा पुलिस द्वारा डॉग शो का आयोजन किया गया। इसमें 4 डॉग, ऑस्कर, जैम्स, जॉनी व रोमियो ने साहसिक करतब दिखाए। महामहिम राज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों के परिजनों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावों को सम्मानित किया।
परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के परिणाम:
स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में 10 टुकडिय़ों ने परेड में हिस्सा लिया। इनमें से उपनिरीक्षक यशवंती के नेतृत्व में दुर्गा शक्ति मधुबन की पहली टुकड़ी ने प्रथम स्थान, पीएसआई लोहिना के नेतृत्व में जिला महिला पुलिस की दूसरी टुकड़ी ने द्वितीय स्थान तथा एएसआई आशिष कुमार के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन की टुकड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर विंग में अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में एनसीसी ब्वॉयज ने प्रथम, खुशी कुमारी के नेतृत्व में एनसीसी गल्र्ज ने द्वितीय तथा अनुज कुमार के नेतृत्व में भारत स्काउट एंड गाइड ब्वॉयज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लाढौत गुरुकुल ने प्रथम स्थान, सांगवान इंटरनेशनल स्कूल ने द्वितीय स्थान तथा स्थानीय मॉडल टाउन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन एमडीएन स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रगान से हुआ।
समारोह में ये प्रमुख हस्तियां रहीं उपस्थित:
समारोह में पुलिस महानिदेशक पीके अग्रावल, रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार आर्य, मेयर मनमोहन गोयल, उपायुक्त अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण, परेड कमांडर मयंक मिश्रा, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना, दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय के कुलपति गजेंद्र चौहान, राज्यपाल के एडीसी स्कवड्रेन लीडर मोहन कृष्णा, आईटी सलाहकार बीए भानू शंकर, संयुक्त सचिव अमरजीत सिंह, पारिवारिक सदस्य बी शिव शंकर, अतिरिक्त उपायुक्त महेश कुमार, उपमंडल अधिकारी नागरिक रोहतक राकेश कुमार सैनी, प्रमुख समाजसेवी संपूर्ण सिंह, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह मलिक, रोहतक सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक गायत्री अहलावत, नगराधीश मुकुंद तंवर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल कौशिक, भाजपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणबीर ढाका, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय बंसल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र शर्मा, तहसीलदार मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की नोडल अधिकारी रेनू खत्री, जिला परियोजना समन्वयक आशा दहिया सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी तथा प्रतिभागी टीमों के प्रभारी व स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
12 अप्रैल का पंचांग : बैशाख कृष्ण की दशमी तिथि, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय
चिकनगुनिया और डेंगू में है फर्क: जानिए लक्षण, रोकथाम और घरेलू उपाय
आईपीएल 2026 : रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए पूरे किए 6 हजार रन
आशा भोसले और ओ.पी. नैयर: हिंदी फिल्म संगीत की वह जादुई साझेदारी जिसने इतिहास रच दिया
आरसीएफएल में ऑपरेटर केमिकल ट्रेनी के 188 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू
'बैलेंस सिखाया नहीं जाता, आदतों से आता है', 'लिटिल योगी' के साथ योग करती दिखीं शिल्पा शेट्टी
वैशाख अष्टमी पर महाकाल की दिव्य भस्म आरती, 'जय श्री महाकाल' के जयकारों से गूंजा मंदिर
सीडब्ल्यूएन क्रिकेट अकादमी पंजाब ने 27वां केशव गुप्ता मेमोरियल गर्ल्स टूर्नामेंट जीता, फाइनल में 55 रनों से दर्ज की शानदार जीत
पुलकित सम्राट लाइव मैच में बॉक्सर नीरज गोयत का करेंगे सामना
गोमती किनारे शिव का अद्भुत धाम, जहां के पानी में डूब जाता है बेलपत्र और लौट आता है फल
राशिफल 11 अप्रैल 2026: राजयोग का असर, मिथुन-वृश्चिक समेत कई राशियों को मिलेगा धन और तरक्की का साथ
आरजीएनएयू भर्ती 2026 : नॉन-टीचिंग के 14 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका 14 अप्रैल
'पद्म विभूषण' आशा भोसले के निधन पर देशभर में शोक, कई राज्यों के सीएम ने जताया दुख
कंसल्टेंट्स के पदों पर आवेदन शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए ये हैं जरूरी डिटेल
हार्दिक पांड्या ने बेंगलुरु मैच के दौरान अल्लू अर्जुन और एटली के राका जेस्चर को किया रीक्रिएट, सोशल मीडिया पर मची हलचल
राशिफल 13 अप्रैल 2026: वरुथिनी एकादशी पर जानें किस राशि के लिए शुभ रहेगा सोमवार
पहली बार रियलिटी शो में हुई थी तारा सुतारिया और फराह खान की मुलाकात, ओपेरा गाकर जीता था सबका दिल
11 अप्रैल का पंचांग : बैशाख कृष्ण की नवमी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि के साथ अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल
CPEC और सीमा विवाद के बीच चीन ने PoK के पास बनाया नया प्रांत, भारत ने जताई आपत्ति

खुदरा महंगाई दर मार्च में 3.4 प्रतिशत रही; अरहर, आलू और प्याज के दाम घटे

बिहार में नई सरकार को लेकर सरगर्मियां बढ़ी, मंगलवार शाम नए मुख्यमंत्री का नाम आएगा सामने
राशिफल 14 अप्रैल 2026: द्वादशी तिथि और शुभ योग में कई राशियों को सफलता के संकेत, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
‘फिल्म को लीक होते देखना बहुत मुश्किल है...’ पूजा हेगड़े ने ‘जन नायकन’ पायरेसी पर जताया दुख
पहली बार रियलिटी शो में हुई थी तारा सुतारिया और फराह खान की मुलाकात, ओपेरा गाकर जीता था सबका दिल
मेकअप में और खराब लगती हूं, नेहा शर्मा ने खुद पर किया मजेदार कमेंट
'बैलेंस सिखाया नहीं जाता, आदतों से आता है', 'लिटिल योगी' के साथ योग करती दिखीं शिल्पा शेट्टी
महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण ऐतिहासिक कदम... रुपाली गांगुली ने जताई खुशी
अभिनेत्री सोमी अली ने दिवंगत दिव्या भारती की ईमानदारी और बेबाकी को किया याद
स्वरा भास्कर बर्थडे: फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहीं स्वरा भास्कर, अपने ट्वीट और ओपन लेटर से मचाया हंगामा
ब्रेट ली ने आशा भोसले को दी भावुक श्रद्धांजलि, इंस्टाग्राम पर लिखा खास संदेश
अंजना सिंह के लिए दोस्त ही हैं परिवार, 'लेडी बॉक्सर' की टीम के साथ शेयर किया खास बॉन्ड
खाना के बाद होता है गर्मी का अहसास, पित्त से जुड़ा है शरीर की गर्मी का कनेक्शन
मां बनने के सफर को बनाएं आसान, रोज करें ये सरल योगासन
गर्मियों में विशेष लाभदायक चंद्रभेदन प्राणायाम, शरीर को राहत तो मन को करे शांत
शतावरी का सेवन सिर्फ फायदेमंद नहीं, सही जानकारी के बिना नुकसानदायक भी साबित हो सकता है
सिर्फ अनार ही नहीं, इसका छिलका भी है औषधीय गुणों से भरपूर, अतिसार से लेकर कब्ज में मिलेगी राहत
वजन कंट्रोल से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाता है मखाना वाला दूध, जानिए इसके फायदे
गर्भावस्था में अपच और भूख न लगने से परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
एकाग्रता बढ़ाने और तनाव घटाने के लिए रामबाण है शांभवी मुद्रा
रोजाना हलासन करने से चेहरे पर आता है नेचुरल ग्लो, स्किन बनती है साफ, चमकदार और हेल्दी
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
डेस्क जॉब में घंटों कुर्सी पर बैठकर हो रहा कमर दर्द? पश्चिमोत्तानासन से दें अपनी बैक को नया जीवन
गर्भावस्था में कब्ज से परेशान? जानिए इसके पीछे का कारण और आसान उपाय
जोड़ों में दर्द से हैं परेशान तो लहसुन, अदरक और नींबू से बनाएं नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक
शरीर से पूरी गंदगी निकाल देंगे ये छह स्टेप्स, आयुर्वेद से जानें फुल बॉडी डिटॉक्स का तरीका
सेहत का खजाना है गर्मियों में आने वाला तरबूज, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
हर महिला के आहार में जरूर होनी चाहिए ये सात चीजें, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव
जानें कब, कैसे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन
कॉर्टिसोल से प्रभावित होता है तन और मन, जानें कैसे प्राकृतिक तरीके से कम होगा तनाव हार्मोन
पाचन तंत्र को मजबूत और तनाव को दूर करने के लिए रोज करें 'गर्भासन
30 के बाद शरीर देता है संकेत, इन बीमारियों को समय रहते पहचानना है बेहद जरूरी
तनाव से राहत के साथ पाचन मजबूत करता है त्रिकोणासन, लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों के लिए फायदेमंद
कमर दर्द और रीढ़ की जकड़न से छुटकारा दिलाए चक्रासन योगासन
गर्मियों में नाक की नमी कम होने से बढ़ता है नोज ब्लीडिंग का खतरा, ये करें उपाय
पाचन सुधारे और तनाव भगाए, जानुशीर्षासन को अपने रूटीन में करें शामिल
योग साधक क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानिए पूरी डाइट गाइड
गर्भावस्था में हाथ, पैर या चेहरे में सूजन? जानें कारण और आसान घरेलू उपाय
ज्यादा पसीना आना है हाइपरहाइड्रोसिस का संकेत, जानिए कब सतर्क होना जरूरी है?
डेस्क जॉब वालों के लिए वरदान है बकासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगी राहत
मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व, दिमाग को बनाएं मजबूत और खुशहाल
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए फायदेमंद है तैराकी, जानें इसके पीछे का विज्ञान
देखें आज 13/04/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope