चण्डीगढ़। हरियाणा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 7 नई रेल परियोजनाओं तथा
7 स्टार रेनवो गांव योजनाओं की घोषणा की गई। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज रोहतक में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करने के
उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए 7 नई रेल परियोजनाओं की घोषणा
की।
मुख्यमंत्री
ने कहा कि राज्य सरकार ने रेलवे मंत्रालय के साथ मिलकर हरियाणा रेल
इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमैंट कारपोरेशन का गठन किया है, जो राज्य में रेल
इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने का कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि
हरियाणा रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमैंट कारपोरेशन यमुनानगर वाया
नारायणगढ़-सढौरा-चंडीगढ़ नई रेल लाइन, दिल्ली-सोहना- नूंह-फिरोजपुर
झिरका-अलवर नई रेल लाइन, फरूखनगर-झज्जर- चरखी-दादरी नई रेल लाइन,
जींद-हिसार नई रेल लाइन, भिवानी-लोहारू नई रेल लाइन, करनाल-यमुनानगर नई रेल
लाइन तथा मानेसर से पाटली रेलवे स्लाइडिंग परियोजनाओं की फिजीबिलिटी
रिपोर्ट अगले 10 महीनों में तैयार करेगा। उन्होंने बताया कि 20 करोड़
रुपये की लागत से इन सभी रेल लाइनों की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर ली
जाएगी जिसकी कुल लम्बाई 439 किलोमीटर होगी।
मुख्यमंत्री
ने आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रोहतक में ध्वजारोहण किया तथा परेड का
निरीक्षण कर सलामी ली। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं
को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने
कहा कि पिछले दिनों प्रदेश में महिलाओं के विरुद्ध कुछ निंदनीय घटनाएं हुई
हैं, उनसे मैं बड़ा आहत हूँ। ऐसी घटनाओं में संलिप्त अपराधियों को पकड़ा
जा चुका है। सरकार आगामी विधानसभा सत्र में ऐसे मामलों के सम्बन्ध में एक
कड़ा कानून लाने जा रही हैं। इस कानून में 12 साल से छोटी बच्ची के साथ
दुष्कर्म के लिए फांसी की सजा का प्रावधान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री
ने कहा कि मुझे प्रदेश की ऐतिहासिक नगरी रोहतक में तिरंगा फहराकर अत्यंत
हर्ष का अनुभव हो रहा है। देश की आजादी के लिए प्राणों का न्यौछावर करने
वाले सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने सभी
नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं व बधाई दी। इससे पूर्व उन्होंने
एमडीयू के गेट पर स्थित राज्य स्तरीय शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पचक्र
अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि ओरियन्टल बैंक आफ
कामर्स देश की सेना में जवान के शहीद होने पर उनके आश्रितों की आर्थिक
मदद करेगा।
मुख्यमंत्री
ने कहा कि 15 अगस्त और 26 जनवरी प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व और गौरव का
पर्व हैं। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने लम्बे संघर्ष, त्याग और बलिदान के
फलस्वरूप विश्व के सबसे विशाल लोकतंत्र की स्थापना की। सन् 1950 में आज ही
के दिन हमने विश्व का सबसे विस्तृत और लिखित संविधान अपनाया। इस संविधान
में भारत की आत्मा बसती है। भारतीय सभ्यता की ‘सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे
संतु निरामया:’ परिकल्पना हमारे संविधान का मूलमंत्र है। संविधान निर्माण
में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर व सरदार पटेल जी
जैसे नेताओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर मैं उन्हें अपनी
भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
उन्होंने
कहा कि हमें गर्व है कि आज भारत विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन जैसे
क्षेत्रों में विश्व में अग्रणी रूप में उभर रहा है। हमारी आर्थिक सफलता भी
दूसरे विकासशील देशों के लिए एक उदाहरण बन रही है। यह गणतंत्र दिवस देश के
इतिहास में विशेष रूप से याद रखा जाएगा। आज नई दिल्ली में विश्व के 10
आसियान देशों के राष्ट्र अध्यक्षों का गणतंत्र दिवस समारोह का साक्षी होना
हम सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह एक
अभूतपूर्व क्षण है। उन्होंने कहा कि भारत माता को स्वाधीन करवाने व भारत
को आत्मनिर्भर एवं गौरवशाली बनाने में हरियाणा के लोग कभी पीछे नहीं रहे।
रोहतक जिले के बहादुर लोगों ने आजादी के आंदोलन में बढ़चढ़ कर भाग लिया था।
यहां के लगभग 400 लोगों ने भारत छोड़ो आंदोलन में गिरफ्तारियां दी थी।
मुख्यमंत्री
ने कहा कि सवा तीन वर्ष पूर्व अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी के आह्वान पर हरियाणा की जनता ने प्रदेश में पहली बार पूर्ण बहुमत से
भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई थी। इस ऐतिहासिक जनादेश का अर्थ था ‘‘कोई
छोटा-मोटा बदलाव नहीं, हमें एक ऐसी नई व्यवस्था चाहिए, जिसमें योग्यता का
सम्मान हो, जो पक्षपात एवं भाई-भतीजावाद रहित हो। जो पारदर्शी हो और जो
गरीबों की सुने’’। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन और प्रदेश का
चहुंमुखी विकास करने के लिए हमने कई मील पत्थर स्थापित किये हैं।
भ्रष्टाचार खत्म करने का हमारा वादा था, इस दिशा में हमारी उपलब्धियां
सराहनीय हैं।
मुख्यमंत्री
ने कहा कि सरकार ने ई-गवर्नेंस, ई-रजिस्ट्रेशन व ई-रिटर्न फाइलिंग जैसे कई
महत्त्वपूर्ण काम किये हैं। सीएम विण्डो के माध्यम से लोगों की समस्याओं
का उनके घर-द्वार पर समाधान हो रहा है। हमारी ऑनलाइन टीचर ट्रांसफर पॉलिसी
की तो देश के 16 राज्य अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने
महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्ध किये हैं। हर जिला मुख्यालय पर एक-एक
महिला पुलिस थाना खोला गया है। उप-मण्डल स्तर पर भी ऐसे थाने खोलने की
योजना है।
उन्होंने
कहा कि सरकार ने कृषि को लाभकारी बनाकर वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुणी
करने, हर बेघर को छत उपलब्ध करवाने, शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाने, गरीब
से गरीब व्यक्ति तक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने, अनुसूचित जातियों
और पिछड़े वर्गों का कल्याण करने, युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर पैदा
करने तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के दर्शन को साकार करके विकास
के लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ऐतिहासिक काम किये हैं। कई
क्षेत्रों में हरियाणा को नम्बर वन पर लेकर आए हैं। इन्हीं उपलब्धियों के
आधार पर कई क्षेत्रों में सरकार को 46 अवार्ड मिले हैं। इनमें शिक्षा, बेटी
बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम, आईटी, ई-गवर्नेंस आदि शामिल हैं।
उन्होंने
कहा कि किसानों की आय दोगुणी करने के लिए उठाए जा रहे कदमों में हमारा
सबसे बड़ा प्रयास है, फसल विविधिकरण करने हेतु प्रदेश के 340 गांवों को
बागवानी गांवों के रूप में विकसित किया जा रहा है। महाराणा प्रताप बागवानी
विश्वविद्यालय स्थापित हो रहा है। हरियाणा में नवीनतम बागवानी
प्रौद्योगिकियों के प्रदर्शन के लिए इजराइल की सहायता से सब्जियों, फलों,
आलू, अमरूद और आम के लिए पांच उत्कृष्टता केन्द्र स्थापित किये जा चुके
हैं। आगामी तीन वर्षों में प्रदेश के हर जिले में बागवानी फसलों के लिए
उत्कृष्टता केन्द्र स्थापित करने की हमारी योजना है। इसके अलावा किसानों के
हित के लिए ‘भावांतर भरपाई स्कीम’ एक अच्छी शुरूआत की है।मुख्यमंत्री
ने कहा कि हर खेत को पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसी-ऐसी टेलों
पर पानी पहुंचाया है, जिनमें पिछले 30-40 वर्षों से पानी नहीं पहुंचा था।
पानी का समान बंटवारा सुनिश्चित किया है। बड़े पैमाने पर नहरों की सफाई की
है। लिफ्ट सिंचाई प्रणाली के सुधार के पग उठाए हैं। रेणुका डैम के निर्माण
के लिए भारत सरकार ने चार हजार करोड़ रुपये निवेश की मंजूरी दी है। किषाऊ
और लखवार बांधों के निर्माण के लिए भी हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एसवाईएल हरियाणा की जीवन रेखा है। एक दशक से भी अधिक समय
से लम्बित प्रेजीडेंशियल रेफरैंस की पैरवी के प्रयासों के परिणामस्वरूप
माननीय सर्वोच्च न्यायालय में 11 वर्षों के बाद नियमित सुनवाई हुई और
हरियाणा के पक्ष में फैसला आया। सरकार रावी-व्यास का अपना न्यायोचित हिस्सा
लेकर रहेगी।
उन्होंने
कहा कि बिजली विकास की धुरी है। हरियाणा में बिजली की कोई कमी नहीं है।
प्रदेश के 471 और गांवों को शहरी तर्ज पर 24 घण्टे बिजली मुहैया करवाई
जाएगी। बिजली आपूर्ति में सुधार करने हेतु वितरण प्रणाली को सुदृढ़ किया
जा रहा है। इसके लिए प्रदेशभर में 125 नये सब-स्टेशनों का निर्माण किया गया
है। 369 मौजूदा सब-स्टेशनों की क्षमता में वृद्धि की गई है। इसके अलावा
ऊर्जा के वैकल्पिक साधनों के विकास के लिए नई सौर ऊर्जा नीति बनाई गई है।
इस नीति के माध्यम से वर्ष 2022 तक हरियाणा की सौर ऊर्जा क्षमता 4,000
मैगावाट तक ले जाना सरकार का संकल्प है। प्रदेश में 14 हजार 20 किलोमीटर
लम्बी सडक़ों का सुधार किया है और 184 किलोमीटर लम्बी नई सडक़ें बनाई हैं।
प्रदेश में 907 किलोमीटर लम्बाई के 9 राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किये गये
हैं। इसके अलावा गत सवा तीन वर्षों में 17 रेलवे उपरगामी पुलों तथा 15
रेलवे भूमिगत पुलों का निर्माण तथा 31 रेलवे उपरगामी व रेलवे भूमिगत पुलों
का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 लॉन्च, दमदार इंजन और 21 इंच का फ्रंट व्हील
शरीर को लचीला और मन को शांत बनाता है हलासन
5 सितंबर का पंचांग: हनुमान जी को चोला समर्पित करना फलदाई, पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें
राशिफल : जन्माष्टमी पर जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा
भस्म आरती : भांग और आभूषणों से बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, चंदन से किया गया लेप
राशिफल 5 सितंबर: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा
'खतरों के खिलाड़ी’ में ओरी का ‘बोले चूड़ियां’ मोमेंट, समय रैना के मजेदार कमेंट ने खींचा ध्यान
रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग खिताब जीतने वाले पहले श्रीलंकाई बने
दलीप ट्रॉफी फाइनल: कप्तान ईशान किशन ने जड़ा नाबाद शतक, पहले दिन मजबूत स्थिति में ईस्ट जोन
6 सितंबर का पंचांग: भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करना फलदाई, पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें
लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने ‘हनुमान अंश’ को दिलाई ₹100 करोड़ की ऐतिहासिक कामयाबी, बड़ी रिलीज़ को छोड़ा पीछे
सुब्रतो कप: मिनर्वा पब्लिक स्कूल ने दिल्ली को 8-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण के स्वरूप में बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
मोड्रिक ने संन्यास की अटकलों पर लगाया विराम, नेशंस लीग में खेलेंगे
अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल आमने-सामने, अमृतसर सूरमाज का फाजिल्का फाल्कन्स से मुकाबला
सीपीएल 2026: सुनील नरेन का चला जादू, त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने बारबाडोस को 35 रन से हराया
बैंक ऑफ बड़ौदा में 1100 पदों पर भर्ती, 24 सितंबर तक करें आवेदन

दिल्ली में इमारत गिरी : मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हुई, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

तकनीकी खराबी के कारण लंदन जाने वाली वर्जिन अटलांटिक की फ्लाइट बेंगलुरु लौटी

सत्य निकेतन पीजी हादसे के विरोध में एमसीडी मुख्यालय पर अभाविप का प्रदर्शन, सुरक्षा ऑडिट की उठाई मांग
राशिफल 7 सितंबर: अजा एकादशी पर कई शुभ योगों का संयोग, वृषभ, कर्क, कन्या और मीन को मिल सकते हैं खास अवसर
'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'
दर्शकों के सिर चढ़ा 'मिर्जापुर: द मूवी' का खुमार, दर्शक बोले- हर किरदार ने किया दमदार अभिनय
ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुआ परिवार, नीतू-ऋद्धिमा ने किया याद
बिग बॉस सीजन 20 : काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान, पैपराजी को लगाई फटकार
साउथ सिनेमा अपनी जड़ों से जुड़ा, यही उसकी सबसे बड़ी खूबसूरती : नैला ग्रेवाल
शहनाज गिल से तुलना पर बोलीं लवप्रीत गिल, मेरी भी अपनी पहचान है
जन्माष्टमी पर ब्रज की गलियों में खोईं निमरत कौर, बांके बिहारी के दर्शन से कृष्ण लीला तक की दिखाई झलक
52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'
श्रेया घोषाल का फैन गर्ल मोमेंट, फ्लाइट में हुई फाल्गुनी पाठक से खास मुलाकात
रीढ़ की हड्डी से लेकर पाचन तक हर समस्या का समाधान है वृश्चिकासन
शरीर को लचीला और मन को शांत बनाता है हलासन
'अर्जुन रेड्डी' के दिनों को याद कर भावुक हुए विजय देवरकोंडा, बोले- संदीप रेड्डी वांगा और मेरा रिश्ता बेहद खास
डांस वीडियो पोस्ट करते ही ट्रोल हुईं मन्नारा चोपड़ा, वजन पर लोगों ने किए कमेंट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का फाइनल चैप्टर अनाउंस, मेकर्स ने शेयर किया फिल्म का नया पोस्टर
अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, बोले-सही समय पर करूंगा खुलासा
जया बच्चन की डांट से कैसे बचते हैं अमिताभ बच्चन, बोले-'स्टाफ न हो तो घर का सारा काम मैं ही करता हूं'
कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर
'भोजपुरी बवाल' से लेकर 'ईठा' तक, अक्षरा सिंह ने खोले कई राज, तेज प्रताप यादव को बताया 'क्यूट'
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
खराब जीवनशैली और पीठ की जकड़न से हैं परेशान? रोजाना करें 'सेतु बंध सर्वांगासन'
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
टाइट जूते से हाई हील तक, पैरों में क्या पहनते हैं इसका शरीर पर पड़ता है असर
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
घर का खाना खाने के बाद भी बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल, इन वजहों को न करें नजरअंदाज
योग में विशेष है 'महामुद्रा' का महत्व, शरीर ही नहीं मन को भी रखता है स्वस्थ
देखें आज 07/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope