रोहतक। सिरसा पुलिस ने डेरा प्रमुख की ओर से दी गई सूची को लौटा दिया है। सिरसा पुलिस को डेरा सच्चा सौदा में सूची में शामिल कोई भी सदस्य नहीं मिला। जिसके चलते फिजिकल वेरिफिकेशन नहीं हो पाई। राम रहीम ने 10 लोगों से जेल में मिलने की इच्छा जताई थी। इनमें गुरमीत राम रहीम की मां नसीब कौर, बेटा जसमीत सिंह, बेटी चरणप्रीत, अमरप्रीत और हनीप्रीत, पुत्रवधू हुस्नप्रीत, दामाद शान-ए-मीत और रूह-ए-मीत के नाम शामिल हैं। इसके अलावा डेरा की मैनेजमेंट से विपसना और दान सिंह के नाम शामिल हैं। इसके बाद रोहतक जेल प्रशासन ने इन नामों की सूची सिरसा पुलिस को दी थी। पुलिस इनमें से एक भी शख्स का फिजिकल वेरिफिकेशन नहीं कर पाई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस को इन लोगों में से कोई भी डेरा में नहीं मिला। सिरसा सदर थाने के एसएचओ दिनेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम डेरा के अंदर इन लोगों की वेरिफिकेशन के लिए पहुंची, लेकिन इनमें से किसी के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई। अब हरियाणा पुलिस इस मामले में राजस्थान पुलिस की सहायता लेने की सोच रही है। आपको बता दें कि सीबीआई की विशेष अदालत ने डेरा प्रमुख राम रहीम को 25 अगस्त को दुष्कर्म के दो मामलों में दोषी करार दिया गया था। इसके बाद डेरा समर्थकों ने पंचकूला और सिरसा में हिंसा, तोड़-फोड़ व आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया, जिसमें 38 लोग मारे गए थे और 264 घायल हो गए थे। दो दिन बाद बाबा को 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई।
117 डेरा परिसरों की तलाशी में आपत्तिजनक सामग्री बरामद
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को कहा कि हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा के 117 नाम चर्चा घरों की तलाशी और जांच के दौरान कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। स्वयंभू संत बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय से 33 काफी खतरनाक हथियार बरामद हुए हैं। खट्टर ने कहा डेरा अधिकारियों ने राज्य सरकार को हथियार सौंप दिए हैं और राज्य सरकार के साथ सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि किस तरह के हथियार या अन्य सामग्री बरामद हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि डेरा परिसर में हिंसा के लिए इस्तेमाल किए जा सकने वाले हथियारों एवं अन्य सामग्री बरामद की गई है।
जेल में है नकली राम रहीम!
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope