• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जीएसटी के लिए तमाशा कर रही है सरकार, तैयारी अधूरी-सीतराम येचुरी

Government is making spectacle for GST, preparations incomplete - Sitaram Yechury - Rohtak News in Hindi

रोहतक। कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रिय महासचिव सीताराम येचुरी ने सरकार द्वारा आज रात से जीएसटी लागू किये जाने को एक तमाशा बताया है ,और देश के इतिहास में बिना संसद का सत्र बुलाये संसद आम जन के लिए रात को लगाया जायेगा। सरकार जीएसटी को बिना तैयारी के लगाने जा रही है। अगर सरकार संसद सत्र बुलाती तो समझ में आता। ये सब कर सरकार सेंट्रल हाल को ऑडोटोरियम बनाना चाहती है। सरकार इस पर संसद में बिना समीक्षा किये बगैर लागु कर रही है। जीएसटी से बड़े बड़े व्यापारियों को फायदा होगा जबकि छोटे व्यापारियों को नुकसान होगा। इस पर हमारा स्टेंड है जीएसटी पर पहले समीक्षा होनी चाहिए और जो जनहित में फैसला हो उसे लागु किया जाना चाहिए। वहीँ येचुरी ने गौ हत्याओं पर गौ रक्षकों द्वारा हत्याओं पर पीएम नरेंद्र मोदी के ब्यान पर कहा की नरेंद्र मोदी कल लम्बे समय बाद बोले मगर जब बोले तो वे बोले की महात्मा गाँधी नहीं चाहते थे ,वे ये नहीं बोले की वे क्या चाहते है। वे जब भाषण दे रहे थे झारखण्ड में एक हत्या हुई है। इसके खिलाफ है तो गौ रक्षक ,एंटी रोमियों जैसे लोगों पर पाबंदी लगानी चाहिए। सख्त कानून बनाना चाहिए ,कानून अवेहलना होती है उसकी पालना के लिए पुलिस है ना कि प्राइवेट आदमी कानून को अपने हाथ में ले। ये प्राइवेट आदमी कौन है। केरल में बीफ पार्टी दिए जाने पर येचुरी ने कहा कि केरल में अब से नहीं सदियों से गाय का मांस खाया जाता है वहां नहीं बात नहीं है। ये जो आरोप लगा रहे है। इस तरह का कानून का विरोध बीजेपी के पदाधिकारी नार्थ -ईस्ट में कर रहे है। प्रधानमंत्री इसके खिलाफ है तो प्राइवेट आदमियों पर पाबंदी लगनी चाहिए। बीजेपी अपना वोट बढ़ाने के लिए गंदी राजीनीति कर रही है।
भारत -चीन सीमा लेकर हुए विवाद को दोनों को बातचीत कर हल करना चाहिए। इसे नई बहस को नहीं छेड़ना चाहिए। चीन की धमकी को लेकर सरकार कोई चिंता नहीं कर रही।
येचुरी ने पीएम अमरीका यात्राओं पर चुटकी ली उन्होंने कहा की देश के प्रधान मंत्री पांच बार अमेरिका यात्रा पर गए है इतिहास में पहली बार कोई प्रधान मंत्री इतनी बार अमेरिका यात्रा पर गए हो जो रियबिल्टी दिखा रहे है यह वह अमेरिका के प्रति है। जो अमेरिका कहेगा हम उसका सर्मथन करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Government is making spectacle for GST, preparations incomplete - Sitaram Yechury
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: government, making, spectacle, gst, preparations, incomplete, sitaram yechury, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved