चंडीगढ़। वर्तमान हरियाणा सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल पूरे होने
पर, राज्य के सभी 22 जिलों में जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। इस दिशा में, 27
अक्टूबर, 2018 को रोहतक में पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. मंगल सेन की जयंती के
अवसर पर पहली जनसभा आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर रोहतक शहर में एलीवेटिड
ट्रैक लोगों को समर्पित किया जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सहकारिता राज्य मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने आज यहां एक प्रेस
कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री के मीडिया
सलाहकार राजीव जैन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।उन्होंने कहा कि कृषि और किसान कल्याण मंत्री, श्री ओ.पी. धनखड़ इन
जनसभाओं के समन्वयक होंगे। उन्होंने कहा कि इन जनसभाओं के दौरान, लोगों को
वर्तमान राज्य सरकार की चार साल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी
जाएगी। उन्होंने कहा कि ये जनसभाएं नवंबर, 2018 के महीने में सम्पन्न हो
जाएंगी ।
छात्र संघ चुनावों के बारे में पूछे जाने पर ग्रोवर ने कहा कि
राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में चुनाव शांतिपूर्ण रहे। उन्होंने
कहा कि 22 वर्षों के बाद, वर्तमान राज्य सरकार ने छात्र संघ चुनाव आयोजित
करने की पहल की है।एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसानों को मुआवजे को उनकी
फसलों को होने वाले नुकसान के लिए दिया जाएगा, भले ही उन्होंने फसल बीमा
करवाया हो या नहीं।
उन्होंने कहा कि बीजेपी सभी नगर चुनावों के लिए तैयार है और
त्यौहारों के बाद चुनाव जल्द ही घोषित किए जाएंगे। भाजपा पार्टी के चुनाव
चिह्न पर चुनाव लड़ेगी।
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
अमित शाह आज राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Daily Horoscope