रोहतक। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा को इवेंट मैनेजमेंट
कंपनी बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इवेंट अच्छे कर लेती है, चाहे
हैपनिंग हरियाणा समिट हो या फिर गीता जयंती महोत्सव। इसके अलावा सरकार में
रहते हुए जनहित के लिए कुछ नहीं किया। पारदर्शिता का दावा करने वाली सरकार
की पोल खुल चुकी है और यह सिर्फ घोटालों की सरकार है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हुड्डा शुक्रवार को रोहतक में अपने आवास पर पत्रकारों
से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश सरकार के 3 साल के कार्यकाल पर भी
प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 3 साल में प्रदेश को बैक गियर
लगा दिया। नौकरियों के मामले में भ्रष्टाचार का मुद्दा हो या फिर पेपर लीक
मामला, हकीकत सबके सामने आ चुकी है। 3 साल के कार्यकाल के दौरान पुलिस की
गोली से 80 से ज्यादा लोग मरे हैं। इतने लोग तो 1966 से 2014 तक भी पुलिस
की गोली से नहीं मरे। उन्होंने रामपाल दास प्रकरण, जाट आरक्षण आंदोलन और
राम रहीम प्रकरण का जिक्र खास तौर पर किया।
पूर्व सीएम ने कहा कि हरियाणा विधानसभा के आगामी सत्र
के दौरान दादूपुर नलवी नहर का मुद्दा जोर-शोर से उठेगा। वे तब तक विधानसभा
नहीं चलने देंगे जब तक सरकार नहर रद्द करने के निर्णय को वापस नहीं ले
लेती। वहीं, किसानों के साथ लूट व कानून व्यवस्था का मुद्दा भी विधानसभा
सत्र में उठेगा।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope