• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का दावा,हरियाणा में बनेगी कांग्रेस की सरकार

Former Chief Minister Bhupendra Hooda claims, Congress government will be formed in Haryana - Rohtak News in Hindi

रोहतक । रोहतक पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी हरियाणा में सरकार बनाएगी। साथ ही यह भी कहा कि आए दिन कांग्रेस पार्टी में लोग शामिल हो रहे हैं। लगातार कांग्रेस पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है। रोहतक में डी-पार्क स्थित अपने निवास स्थान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, ''हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी क्योंकि भाजपा सरकार के 10 साल के शासन से लोग त्रस्त दिखाई दे रहे हैं। आज लोग कांग्रेस पार्टी को अपना विकल्प देख रहे हैं, इसलिए आए दिन सैकड़ों लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है।'' उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी के नेता आए दिन कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी दिन में सपने देख रही है। वह दिन में सपने नहीं देख रहे बल्कि बीजेपी के नेता ही दिन में सपने देख रहे हैं। हालांकि, यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि कौन दिन में सपने देख रहा है।
वहीं, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने कहा कि हरियाणा से बीजेपी को उखाड़ फेंकना है। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान की अध्यक्षता में भाजपा के पानीपत ग्रामीण क्षेत्र से पार्षद ने कांग्रेस का दामन थामा।
पानीपत से ग्रामीण क्षेत्र के पार्षद विजय जैन के पार्टी ज्वाइन करने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान गदगद दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है, उससे साफ लगता है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को हरियाणा से उखाड़ फेंकेंगे। आज जिन लोगों ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है, वह उनका धन्यवाद करते हैं क्योंकि मुश्किल की घड़ी में जो लोग पार्टी के साथ खड़े हैं, उन लोगों को पार्टी हमेशा सम्मान देती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former Chief Minister Bhupendra Hooda claims, Congress government will be formed in Haryana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana, congress, bhupendra hooda, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved