• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

₹3,000 रिश्वत लेते फायरमैन रंगे हाथ गिरफ्तार, कार में आग की रिपोर्ट के एवज में मांगी थी घूस

Fireman arrested red-handed while accepting ₹3,000 bribe for reporting a car fire - Rohtak News in Hindi

खास खबर। रोहतक राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) रोहतक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एचएसआईआईडीसी (HSIIDC) सेक्टर 17 बहादुरगढ़ के अग्निशमन कार्यालय में तैनात फायरमैन श्रीभगवान को 3,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी के खिलाफ एसीबी थाना रोहतक में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्राप्त शिकायत के अनुसार, पीड़ित की ऑल्टो कार में आग लग गई थी, जिसकी इंश्योरेंस क्लेम संबंधी कार्यवाही के लिए फायर ब्रिगेड रिपोर्ट की आवश्यकता थी।
रिपोर्ट जारी करने के बदले आरोपी फायरमैन श्री भगवान ने 5,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी रोहतक ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप टीम का गठन किया और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को 3,000 रुपये की घूस लेते हुए मौके पर ही धर दबोचा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fireman arrested red-handed while accepting ₹3,000 bribe for reporting a car fire
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fireman arrested bribery haryana, acb rohtak corruption case, hsiidc sector 17 bahadurgarh, fireman shree bhagwan trap, car fire report insurance claim, corruption prevention act haryana, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved