रोहतक। पक्का करने व न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर आशा
वर्कर ने रोहतक शहर में प्रदर्शन किया। मानसरोवर पार्क स्थित सहकारिता
राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर के कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए आशा वर्कर पहुंची
और कार्यलय में घुसने का प्रयास किया। पुलिस ने वर्करों को कार्यलय में
घुसने से रोका। आशा वर्करों का कहना है कि 30 जनवरी को वे जेल भरो आंदोलन
करेंगी और उनकी मांगे नहीं मानी गई तो भारत सरकार के पोलियों अभियान का वे
बहिष्कार करेंगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रदेश में कुल 22 हजार आशा वर्कर है, जिन्हें सरकार
काम की एवज में 1000 रूपए महिना मेहनताना दिया जा रहा है। जिसके चलते आशा
वर्कर काफी लंबे समय से सरकारी कर्मचारी घोषित करने व न्युनतम वेतन 24 हजार
रूपए करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है। फिलहाल वे 4 दिन की हड़ताल
पर है। इसी के चलते रोहतक जिले की आशा वर्करों ने आज रोहतक शहर में
प्रदर्शन किया और मानसरोवर पार्क स्थित सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर
के कार्यलय तक पहुंची। जहां पहले से ही पुलिस बल तैनात किया गया था। इन आशा
वर्करों ने मंत्री के कार्यलय में घुसने का प्रयास किया। जिसके चलते पुलिस
और आशा वर्करों के बीच धक्का-मुक्की हुई और पुलिस ने उन्हें कार्यलय में
घुसने नहीं दिया। आशा वर्करों ने कार्यलय के बाहर ही धरना दे दिया और गीत
गाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ
अपना विरोध जताया।
आशा वर्कर रोहतक की जिला प्रधान सुनीता ने कहा कि 1
हजार रूपए महीना मेहनताना देकर मजाक कर रही हैं और हम काफी लंबे समय से
सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग कर रहें हैं और जब तक सरकारी कर्मचारी
घोषित नहीं किया जाता, तब तक न्यूनतम वेतन 24 हजार रूपए दिया जाए। लेकिन
कोई भी सुनने वाला नहीं है। इसलिए अब उन्होंने यह फैसला लिया है कि 28
जनवरी से शुरू हो रहे पोलियो अभियान में भाग नहीं लेंगी और 30 जनवरी को
प्रदेश में सभी आशा वर्कर जेल भरो आंदोलन करेंगी। उन्होंने कहा कि कोई भी
उनकी बात नहीं सुन रहा, इसलिए उन्होंने मंत्री के कार्यालय में घुसने का
प्रयास किया था।
नवनीत राणा की गिरफ्तारी पर संसद की विशेषाधिकार समिति ने महाराष्ट्र के अधिकारियों को तलब किया
आईपीएल : आरसीबी को 7 विकेट से हराकर राजस्थान रॉयल्स फाइनल में पहुंची
लंबी दूरी वाले यात्रियों को अब ट्रेन में मिलेगा गर्म खाना, साइड वेंडिंग की सुविधा शुरू
Daily Horoscope