• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सातवें वेतन आयोग के लिए कर्मचारी सीएम आवास के सामने पड़ाव डालेंगे

रोहतक। प्रदेश भर के कर्मचारी सातवें वेतन आयोग को लेकर 22 व 23 जुलाई को करनाल में सीएम के आवास के सामने 24 घंटे तक पड़ाव डालेंगे। इससे पहले 21 जुलाई को जिला स्तर पर गेट मीटिंग कर विरोध जताया जाएगा। यह निर्णय रविवार को रोहतक में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की प्रदेश स्तरीय कन्वेंशन में लिया गया। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से जुड़े विभिन्न विभागों के नेताओं ने भाग लिया। प्रदेश के कर्मचारियों ने एक बार फिर राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन का मन बना लिया है। इस बार मुद्दा सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट को सभी विभागों में लागू न किया जाना है। इस मुद्दे पर कर्मचारियों ने सरकार के प्रति रोष प्रकट किया। रविवार को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश कार्यालय में जुटे कर्मचारियों ने मांगों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। कर्मचारियों में इस बात को लेकर रोष देखने को मिला कि उनकी मांगों के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। कन्वेंशन की अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष धर्मबीर फौगाट ने की, जबकि संचालन प्रदेश महासचिव सुभाष लांबा ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Employees will stop in front of CM house for Seventh Pay Commission
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana nwes, employees, front, cm, house, seventh pay commission, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved