शीरा से एथोलेन तैयार करने की व्यापक स्वीकृति भी प्रक्रिया में है।
उन्होंने कहा देश का किसान बिजली तैयार कर सकता है, डीजल एवं पट्रोल का
पर्याय तैयार कर सकता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का किसान जिस पराली का
जलाता है और फिर प्रदूषण पर हाय तौबा होती है उस एक टन पराली से भी 280
लीटर बायो इंधन तैयार हो सकता है। उन्होंने इससे किसान का ट्रैक्टर एक साल
तक चल सकता है जिससे किसान को 25000 रुपए सालाना तक की बचत होगी। डीजल की
जरूरत को कम करने और पाल्यूशन फ्री देश बनाने के लिए देश में पराली से बायो
इंधन बनाने के लिए 1000 इंडस्ट्री लगाने की योजना है, करीब एक सौ हरियाणा
के हिस्से भी आंएगी और पांच लाख लोगों के प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रोजगार
की उम्मीद बंधेगी। आठ लाख करोड़ के पट्रोल डीजल के आयात से दो लाख करोड़ का
आयात भी कम हुआ तो एक करोड़ किसानों को फायदा होगा। ये भी पढ़ें - जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope