• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रजिस्ट्रेशन के नाम पर रिश्वत, एसीबी ने डीड राइटर को दबोचा

Bribe in the name of registration, ACB nabs deed writer - Rohtak News in Hindi

रोहतक। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की रोहतक टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अरुण मलिक, डीड राइटर (वसीका नवीस) को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 8, धारा 7 ए.पी.सी. एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि उसने अपनी माता के नाम आधा बीघा (476 गज) जमीन खरीदी थी, जिसकी रजिस्ट्री के लिए वह चार दिनों से तहसील सांपला के चक्कर लगा रहा था। सरकारी कर्मचारियों ने उसे टालते हुए कोई मदद नहीं की। बाद में वह डीड राइटर अरुण मलिक से मिला, जिसने एक घंटे में रजिस्ट्री कराने का दावा किया, लेकिन इसके बदले 50,000 रुपये रिश्वत मांगी। जब शिकायतकर्ता ने रकम ज्यादा होने की बात कही, तो आरोपी ने बताया कि इसमें से 40,000 रुपये अधिकारियों को देने होंगे। अंततः 20,000 रुपये में सौदा तय हुआ और 5,000 रुपये कंप्यूटर ऑपरेटर को अलग से देने पड़े। 19 मार्च को आरोपी ने जमीन की रजिस्ट्री करवा दी। उसी दिन शिकायतकर्ता ने ऑनलाइन 10,000 रुपये गूगल-पे से ट्रांसफर कर दिए, लेकिन आरोपी ने रजिस्ट्री अपने पास रख ली और बकाया 15,000 रुपये की मांग करने लगा।
शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने 24 मार्च को ट्रैप लगाया और आरोपी अरुण मलिक को सांपला के गिजी फ्लाईओवर से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। यह कार्रवाई पूरी पारदर्शिता के साथ गवाहों की मौजूदगी में की गई, जिसमें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 105 का पालन किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bribe in the name of registration, ACB nabs deed writer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rohtak, acb, deed writer, bribe, arrested\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved