रोहतक।
पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भाजपा पर निशाना साधा है। दावा किया
है कि इस बार देश में भाजपा किसी के नेतृत्व में चुनाव लडे, उसका सूपडा साफ
होगा। प्रदेश की जनता इंतजार कर रही है कि कब चुनाव हों और इन्हें बाहर का
रास्ता दिखाया जाए। सरकार से हर वर्ग विमुख है, बेशक भाजपा सरकार एक हजार
दिन का जश्न मना रही हो, लेकिन प्रदेश के ये दिन व्यर्थ हो गए। हुड्डा ने
कृषि मंत्री ओपी धनखड पर भी निशाना साधा और कहा कि वे किस मुंह से कुर्ता
पहनकर विधानसभा जा रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भूपेन्द्र सिंह हुड्डा आज रोहतक में
थे, अपने आवास पर कार्यकत्र्ताओं से मीटिंग के बाद हुड्डा ने पत्रकारों से
बात करते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार से
प्रदेश का कोई भी वर्ग संतुष्ट नहीं है, लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब चुनाव
हों। कैबिनेट के फैसलों पर भी आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का
काम जन कल्याण का होता है, लेकिन ये तो हर चीज पर टैक्स लगा रहे हैं। इनका
बस चले तो ये लोगों के सोने और उठने पर भी टैक्स लगा दें। कैबिनेट द्वारा
रेरा की मंजूरी दिए जाने पर हुड्डा ने कहा कि इसमें जो संसोधन किए गए हैं,
वह आम आदमी के हित में नहीं हैं।
किसानों के मुद्दे पर हुड्डा ने
कृषिमंत्री ओपी धनखड को घेरते हुए कहा कि 2013 में वे गेहूं के 2100 रूपए
प्रति क्विंटल भाव की मांग को लेकर अर्धनग्न प्रदर्शन करते थे, लेकिन आज वे
सबकुछ भूल गए हैं। अब वे किस मुंह से विधानसभा में कुर्ता पहनकर जाते हैं,
ये उनको सोचना चाहिए। आज के हिसाब से तो गेहूं का 2600 रूपए भाव होना
चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि
प्रदेश का कोई भी क्षेत्र या वर्ग ऐसा नहीं है, जो इस सरकार के कामकाज से
संतुष्ट हो।
राजस्थान में पेट्रोलियम डीलर्स की 2 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चतकालीन हड़ताल स्थगित
पीएम मोदी पहुंचे भाजपा मुख्यालय- पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू
अजय माकन बने कांग्रेस के नये कोषाध्यक्ष
Daily Horoscope