रोहतक।
हरियाणा में तीन दिवसीय प्रवास के पहले दिन की पहली बैठक में भाजपा
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से संगठन में नीचे से ऊपर तक मौजूद
पदाधिकारियों के मन की बात जानी। मिशन 2019 की तैयारियों का खाका खींचने
रोहतक पहुंचे। अमित शाह ने संगठन का सशक्त करने की दिशा में उठाए जा सकने
वाले कदमों पर सुझाव मांगे। उनका राजनीतिक चर्चा का केंद्र बिंदु विश्व के
सबसे बडे राजनीतिक दल को नई ऊर्जा के साथ आगे बढाने का रहा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रोहतक के
तिलियार लेक स्थित कन्वेशन सेंटर परिसर में जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री,
प्रदेश पदाधिकारी, बोर्ड-निगम चेयरमैन तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूरे
मंत्रिमंडल के साथ पहली बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मंथन किया।
दिन की इस बडी बैठक का आगाज भारत माता की प्रतिमा और पंडित दीनदयाल
उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
अध्यक्ष अमित शाह के निर्देशानुसार डेढ घंटे तक चली बैठक
में विधायक, बोर्ड निगम चेयरमैन, जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों को अपने
मन की बात रखी।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम दुरानी का 88 साल की उम्र में निधन
मॉर्निंग हैडलाइंस : पश्चिमी बंगाल में भाजपा नेता राजू झा की गोली मार कर हत्या
क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार की हत्या में वांछित मुठभेड़ में ढेर
Daily Horoscope