• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एसीबी ने एएसआई को 1.50 लाख रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा, गिरफ्तार न करने के लिए ली थी रिश्वत

ASI caught red-handed by ACB while accepting Rs 1.50 lakh bribe to avoid arrest - Rohtak News in Hindi

रोहतक। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रोहतक की टीम ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एएसआई जीत सिंह को 1 लाख 50 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ईएसआई/एएसआई जीत सिंह, पुलिस थाना सिटी गोहाना, जिला सोनीपत में तैनात था। आरोप है कि आरोपी ने एक प्रकरण में नाम हटाने और निर्दोष परिजनों को गिरफ्तार न करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की अवैध मांग की थी। बाद में सौदा 3 लाख रुपये में तय हुआ। सतर्कता ब्यूरो द्वारा पूर्व नियोजित ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपी को 1 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी द्वारा इससे पूर्व इसी मामले में 3 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत की राशि पहले ही प्राप्त की जा चुकी थी। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है|
हरियाणा सतर्कता ब्यूरो रोहतक रेंज के पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी सख्ती से जारी रहेगी। यदि कोई भी सरकारी अधिकारी/कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत मांगता है या भ्रष्टाचार का दबाव बनाता है, तो तुरंत हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हेल्पलाइन 1064 अथवा 1800-180-2022 पर संपर्क करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ASI caught red-handed by ACB while accepting Rs 1.50 lakh bribe to avoid arrest
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hsbac rohtak, asi jeet singh, red-handed arrest, bribe 15 lakh, anti-corruption drive, haryana state vigilance, police corruption, rohtak news, vigilance crackdown, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved