रोहतक। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने वंशवाद को लेकर कांग्रेस व इनेलो पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि दोनों ही पार्टियों में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। वहीं, उन्होंने कहा है कि देश में जब भी कांग्रेस आती है तो विकास दर घटती है और जब भाजपा आती है तो विकास दर बढ़ती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शाह बुधवार देर शाम को रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान शाह ने पार्टियों में लोकतंत्र की बात प्रमुखता से उठाई और इस मामले में भाजपा का खास तौर पर जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गांधी परिवार और इनेलो में चौटाला परिवार के बगैर कोई अध्यक्ष नहीं बन सकता, लेकिन भाजपा में पूर्ण रूप से आंतरिक लोकतंत्र है। शाह ने खुद का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि जो पार्टी प्रतिभाओं को मौका नहीं देती, वह देश का भला नहीं कर सकती।
वहीं, भाजपा अध्यक्ष ने 90 के दशक का खासतौर पर जिक्र करते हुए बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि पहले ये बीमारू राज्य की श्रेणी में आते थे, लेकिन भाजपा शासनकाल के बाद इन राज्यों में जमकर विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि 5 साल बाद उत्तर प्रदेश भी बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर हो जाएगा।
गोष्ठी में मौजूद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकाराें में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था, लेकिन मौजूदा सरकार ने भ्रष्टाचार खत्म करने की दिशा में कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की तबादला नीति पूरी पारदर्शिता के साथ लागू की गई है और भर्तियों को भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद व भेदभाव से मुक्त किया गया है।
एयर इंडिया विमान हादसा: AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी, जानें मुख्य बातें
पीएम मोदी ने 16वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- युवा राष्ट्र निर्माण के सिपाही
अमरनाथ यात्रा : 1.63 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Daily Horoscope