• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वेश्यावृत्ति के आरोप में 3 महिलाएं, होटल मैनेजर सहित 8 लोग गिरफ्तार

8 women including 3 women and hotel manager arrested for prostitution charges - Rohtak News in Hindi

रोहतक। रोहतक सब्जी मण्डी पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता के नेतृत्व में स्थानीय गोहाना रोड पर स्थित एक निजी होटल में आधी रात को छापा मार कर वेश्यावृत्ति करते 4 लडक़ों, 3 महिलाओं और होटल मैनेजर सहित 8 लोगों को रंगे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने वेश्यावृत्ति कराने के आरोप में होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर सुनीता ने बताया कि उन्हें पिछले कई दिनों से रोहतक में निजी होटल में चल रहे देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने के तुरंत उन्होंने बाद ही थाने में महिला पुलिस कर्मी को साथ रोहतक-गोहाना रोड पर स्थित एक निजी होटल में छापा मारा तो वहां हो रहे अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ। होटल के चौथे फ्लौर पर कमरों में 3 महिलाएं विजय नगर, रोहतक निवासी काजल, मुजफ्फरनगर (यूपी) गांव सटगटा हाल किराएदार जींद निवासी काजल, तीर्थपुर जिला बिजनौर निवासी शाहजिया और 4 युवकों शिवाजी कालोनी निवासियों ऋषभ शर्मा, अमर शर्मा, संजय पंजाबी व वार्ड नम्बर 6, तीर्थपुर जिला बिजनौर निवासी मौहम्मद शानू को रंगरलियां मनाते हुए रंगे हाथ धर दबोचा। पुलिस ने होटल में देह व्यापार चलाने के आरोप में आरवी होटल के मैनेजर जालन्धर निवासी राजू पुत्र रमलू जट सिख को भी गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ सुनीता ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ प्रीवेंशन एक्ट की धारा 3-4-7 के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहांं अदालत ने आरोपयों को पुलिस थाने से ही जमानत लेने को कहा। बाद में पुलिस ने सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया। उन्होने कहा कि समय-समय पर पुलिस आगे भी ऐसी कार्यवाही करती रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-8 women including 3 women and hotel manager arrested for prostitution charges
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rohtak, rohtak news, rohtak hindi news, haryana hindi news, haryana news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved