• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुंदरकांड रामचरितमानस के सात कांडों में से एक है : सुशीला सराफ

Sunderkand is one of the seven chapters of Ramcharitmanas: Sushila Saraf - Rewari News in Hindi

रेवाड़ी। सुंदरकांड रामचरितमानस के सात कांडों में से एक है, जिसकी अपनी विशेष महिमा है। यह हनुमान जी की भक्ति, बल और बुद्धि का एक सुंदर वर्णन है ये बात स्थानीय पंचमुखी हनुमान मंदिर सेक्टर-1 निकट सोलहराही मे अग्रवाल वैश्य समाज प्रदेश अध्यक्षा सुशील सराफ ने अग्रवाल वैश्य समाज के द्वारा आयोजित सुंदरकांड का पाठ के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी भाईचारा बढाने के साथ साथ नकारात्मक शक्तियों से बचाव और हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। महिला नेता ने महिलाओं को राजनीति में आगे आने और समाज और देश के लिए अपना योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिशन सिंघल आयसर ट्रैक्टर वाले और विशिष्ट अतिथि कपिल अग्रवाल मनोज मेटल वाले रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश महिला सचिव संतोष चरखी दादरी की अग्रवाल वैश्य समाज की महिला टीम, विनोद जैन जिला सचिव चरखी दादरी, रेवाड़ी की नगर परिषद चेयरमैंन पूनम यादव ने शिरकत की। प्रदेश युवा प्रवक्ता नीतेश अग्रवाल, महिला विधानसभा अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल महिला विधानसभा उपाध्यक्ष रेखा अग्रवाल, महिला सचिव सपना कुमारी अग्रवाल और सदस्य यशोदा बंसल, उषा रस्तोगी, सीमा खण्डेलवाल, पूजा गुप्ता, अंजू अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, रजनी जैन, मनु मंगला, प्रिया गोयल, शशि बंसल, आशा मंगला, रजनी गुप्ता, प्रवीण बंसल, मनोज गुप्ता, विनय बंसल, अशोक गोयल, अनिल गुप्ता, आयुष गुप्ता,आशीष मित्तल, हिमांशु, केसरी नंदन अग्रवाल, ललित गुप्ता, मोहित सिंघल और पूरी अग्रवाल वैश्य समाज की टीम ने सामूहिक पाठ कर आनंद लिया।
प्रदेश महिला सचिव संतोष जैन ने कहा की महिलाएं आज हर क्षेत्र मे अग्रणी है उन्हें राजनीति में भी अपनी पहचान बनानी चाहिए और अपनी कार्य कुशलता से देश और समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम मे विधानसभा अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ने सुंदर कांड को सफल बनाने के लिए आगन्तुक श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए अग्रवाल वैश्य समाज से जुड़ने का आह्वान किया।। सभी ने नाच कर और सुंदरकांड पढ़ कर बाबा का गुणगान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sunderkand is one of the seven chapters of Ramcharitmanas: Sushila Saraf
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rewari, sundarkand, ramcharitmanas, special glory, beautiful description, hanuman ji, devotion, strength, intelligence, agarwal vaishya samaj state president, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rewari news, rewari news in hindi, real time rewari city news, real time news, rewari news khas khabar, rewari news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved