• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रेवाड़ी दुष्कर्म : मुख्य आरोपियों को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

Rewari misbehavior: Chief accused sent to police custody for 4 days - Rewari News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा की एक अदालत ने 19 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले के दोनों मुख्य आरोपियों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। हरियाणा पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने रविवार को दो मुख्य आरोपियों पंकज व मनीष को गिरफ्तार किया था। दोनों सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद से 11 दिनों तक फरार रहे। इन्हें महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली से गिरफ्तार किया गया। कनीना की अदालत ने दोनों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पंकज भारतीय सेना में जवान है। 19 वर्षीया सीबीएसई टॉपर के साथ 12 सिंतबर को कोचिंग जाते समय अपहरण कर दुष्कर्म किया गया था।

इससे पहले एसआईटी ने तीसरे आरोपी नीशू और दो अन्य शख्स को गिरफ्तार किया था। इन दोनों लोगों में एक ट्यूबवेल का मालिक दीनदयाल है, जहां महेंद्रगढ़ में इस घटना को अंजाम दिया गया जबकि दूसरा शख्स संजीव कुमार है। इन दोनों ने अपराध की जानकारी होने के बावजूद पुलिस को सूचित नहीं किया था। पुलिस ने इससे पहले फरार आरोपियों के बारे में जानकारी मुहैया कराने के लिए एक लाख रुपए के ईनाम की घोषणा की थी। सभी आरोपी कनीना गांव के रहने वाले हैं। पीडि़ता ने हमलावरों की पहचान कर ली है। उसने और उसके परिजनों ने शुरू में पुलिस पर आरोप लगाया था कि वह कार्रवाई नहीं कर रही है और मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।

पीडि़ता ने कहा कि आरोपियों ने उसे कुछ नशीला पेय पदार्थ पिलाया था। इसके बाद आरोपियों ने खेत में एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बेहोशी की हालत में पीडि़ता को गांव के पास एक बस स्टॉप पर छोडक़र फरार हो गए थे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rewari misbehavior: Chief accused sent to police custody for 4 days
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rewari misbehavior, chief accused, police custody for 4 days, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rewari news, rewari news in hindi, real time rewari city news, real time news, rewari news khas khabar, rewari news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved